एशिया कप में इन टॉप 5 गेंदबाज़ों का रहा जलवा, जानिए किसने झटके सबसे ज्यादा विकेट

Asia Cup: एशिया कप की शुरुआत होने में बेहद कम समय बाकी रह गया है। आगामी टूर्नामेंट एशिया कप 9 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान समेत एशिया की प्रमुख टीमें इस टूर्नामेंट के तहत जलवा दिखाएंगी। वैसे इस बार कई स्टार खिलाड़ियों का जलवा एशिया कप में देखने को मिल सकता है। वैसे हम यहां उन टॉप 5 गेंदबाजों की बात कर रहे हैं, जिन्होंने एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं।

मुथैया मुरलीधरन – एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो इस में टॉप पर नाम श्रीलंका के महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन का नाम आता है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लिए हुए हैं। हालांकि मुरलीधरन को संन्यास लिए हुए काफी समय हो गया है। मुथैया मुरलीधरन ने एशिया कप में 24 मैचों में खेलते हुए 30 विकेट लिए जाने का काम किया।

लसिथ मलिंगा- इस सूची में दूसरा नाम भी श्रीलंका के ही एक खतरनाक गेंदबाज का है, जिसने अपनी फिरकी के दम पर कई बल्लेबाजों को नचाने का काम किया। लसिथ मलिंगा एशिया कप में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, उन्होंने 14 मैचों में खेलते हुए 29 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है। साथ ही तीन बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है।

अंजता मेंडिस – श्रीलंका के अंजता मेंडिस सूची में तीसरे नंबर पर हैं, उन्होंने 8 मैचों में 26 विकेट झटकने का काम एशिया कप में किया। मेंडिस ने इस टूर्नामेंट में खेलते हुए दो बार एक मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा करके दिखाया।

सईद अजमल एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंबाजों की बात करें तो पाकिस्तान के सईद अजमल इस मामले में चौथे स्थान पर मौजूद हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के अपने खेले 12 मैचों में कुल 25 विकेट झटकने का काम किया।

रविंद्र जडेजा  – एशिया कप के तहत सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो भारत के रविंद्र जडेजा भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं। जडेजा ने टूर्नामेंट में अपने खेले 18 मैचों में 25 विकेट चटकाए हैं। बता दें कि जडेजा एशिया कप 2025 में खेलते नहीं दिखने वाले हैं क्योंकि वह टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

1 thought on “एशिया कप में इन टॉप 5 गेंदबाज़ों का रहा जलवा, जानिए किसने झटके सबसे ज्यादा विकेट”

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो