वर्ल्ड चैंपियन बनाया और जिताए कई मैच, फिर भी ये 5 दिग्गज क्रिकेटर कभी नहीं बन पाए टीम इंडिया के कप्तान

Team India: क्रिकेट की दुनिया में भारत को खतरनाक टीमों में से एक माना जाता है। टीम इंडिया ने विश्व क्रिकेट को अब तक एक से बढ़कर एक खिलाड़ी दिए हैं। कई बार वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीत चुकी टीम इंडिया ने कई ऐतिहासिक मैच भी अपने नाम किए हैं। इतिहास पर गौर करते हुए जब बात की जाती है तो टीम इंडिया में एक से बढ़़कर एक खिलाड़ी अब तक हुए हैं। लेकिन हम यहां उन पांच क्रिकेटरों की बात कर रहे हैं, जिन्होंने टीमों के लिए कई मौकों पर दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह दुर्भाग्यवश कभी टीम इंडिया के कप्तान नहीं बन सके।

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: सुपर 8 से पहले टीम इंडिया की खुली पोल, उजागर हुई बड़ी कमजोरी

युवराज सिंह
युवराज सिंह भारत के सफल ऑलराउंडरों में से एक रहे हैं। उन्होंने भारत को 2007 का टी 20 विश्व कप और 2011 का वनडे विश्व कप जितवाया। उन्होने टी 20 विश्व कप में ही 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का कारनामा इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में किया था। युवराज के नाम कई वर्ल्ड रिकॉर्ड रहे हैं और वह भारत के महान खिलाड़ियों में से एक हैं। लेकिन युवराज सिंह को कभी टीम इंडिया का कप्तान बनने का मौका नहीं मिल सका।
आर अश्विन
अश्विन भारत के महान स्पिनरों में से एक रहे हैं, जिन्होंने अपनी फिरकी से कमाल करके दिखाया। उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 765 विकेट झटकने का काम किया। अश्विन के नाम आज भी कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जो अब तक अटूट हैं। अश्विन जैसे महान खिलाड़ी ने टीम इंडिया के कप्तान बनने की दावेदारी कई बार की, लेकिन उन्हें यह उपलब्धि नसीब नहीं हो पाई।
हरभजन सिंह
हरभजन सिंह की गिनती दुनिया के महान स्पिनरों में होती है। उन्होंने भारत के लिए कई मौकों पर दमदार प्रदर्शन किया। भज्जी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 711 विकेट लिए हैं। हरभजन सिंह ने आईपीएल में तो कुछ मैचों के तहत कप्तानी की, लेकिन टीम इंडिया का नेतृत्व करने का मौका उन्हें नहीं मिल सका।
वीवीएस लक्ष्मण
वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण यानि वीवीएस लक्ष्मण भी कभी टीम इंडिया की कप्तानी नहीं कर पाए। लेकिन वह स्टाइलिश बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। वीवीएस लक्ष्मण ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 11,119 रन बनाए। उन्होंने अपने करियर में 16 सालों में भारत के लिए 134 टेस्ट मैच खेले। वीवीएस लक्ष्मण को टेस्ट में मैराथन पारियां खेलने के लिए जाना जाता है।

जहीर ख़ान
तेज गेंदबाज जहीर ख़ान ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 610 विकेट झटकने का काम किया। जहीर खान ने 15 अक्तूबर 2015 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने अपने 14 साल लंबे करियर में 92 टेस्ट में 311 विकेट और 200 वनडे में 282 विकेट लिए। साथ ही 17 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 17 विकेट भी चटकाए। दमदार प्रदर्शन के बावजूद जहीर खान भी कभी टीम के कभी कप्तान नहीं बन पाए।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो