Asia Cup 2025 : यूएई के खिलाफ उतरेंगे ये धुरंधर, टीम इंडिया का प्लेइंग XI हुआ तय!

Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 का आगाज हो चुका है और आज भारत का सामना यूएई से होने जा रहा है। भारत और यूएई के बीच मुकाबला दुबई में भारतीय समय के हिसाब से रात 8 बजे से खेला जाएगा। हालांकि मैच से पहले अहम सवाल यह है कि भारत का प्लेइंग इलेवन कैसा होगा।

Asia Cup 2025, IND vs UAE: क्या होगी टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी
यूएई के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन की बात करें तो अभिषेक शर्मा का बतौर मुख्य ओपनर खेलना तय लग रहा है। वहीं उनके साथ दूसरे ओपनर के तौर पर शुभमन गिल का खेलना तय लग रहा है। वैसे तो अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ओपनिंग करते रहे हैं। लेकिन अब गिल की टी 20 टीम में वापसी हो गई है। वह सीमित प्रारूप में ओपनिंग करते रहे हैं। ऐसे में एशिया कप में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ही पारी का आगाज कर सकती है।

Asia Cup 2025, IND vs UAE : विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में किसे मिलेगा मौका
इसके बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा संभाल सकते हैं, जो तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर चार पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। सूर्यकुमार यादव को भी खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है, जो विस्फोटक बल्लेबाजी टी20 प्रारूप में कर सकते हैं। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन या जितेश शर्मा में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

Asia Cup 2025,IND vs UAE : क्या होगा टीम इंडिया का गेंदबाजी कॉम्बिनेशन
वहीं घातक ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या के साथ अक्षर पटेल हिस्सा बन सकते हैं। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की भी जगह भी प्लेइंग इलेवन में नजर आता है। वहीं तेज गेंदबाजों के रूप में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह खेल सकते हैं। मिस्ट्री स्पिनर के तौर पर वरुण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो