T20 World Cup 2026: सुपर 8 में कब-कब हैं भारत के मैच, यहां क्लिक करके देखें पूरा शेड्यूल

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा टी 20 विश्व कप अपने दूसरे चरण में पहुंच गया है। इस टूर्नामेंट के तहत अब सुपर 8 के मैच शुरू होने जा रहे हैं। ग्रुप स्टेज के तहत दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत समेत 8 टीमें सुपर 8 में पहुंची हैं। इस चरण में जो दो ग्रुप के तहत टॉप टीमें होंगी, वो ही सेमीफाइनल का टिकट कटाएंगी।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 में सुपर 8 से बाहर हो जाएगी टीम इंडिया, इस पाकिस्तानी दिग्गज का सामने आया बड़बोला बयान

सुपर 8 में होंगी टीम इंडिया पर नजरें

बता दें कि भारत ने मौजूदा टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम फिलहाल मौजूदा टूर्नामेंट में अजय रही है। अब टीम इंडिया सुपर 8 के तहत भी अपने विजयी अभियान को जारी रखने वाली है। लेकिन उससे पहले गौर कर रहे हैं कि सुपर 8 राउंड में भारत अपने मैच कब-कहां और किन टीमों के खिलाफ खेलेगा।

सुपर 8 में कब-कब हैं भारत के मैच

सुपर 8 में टीम इंडिया अपना पहला मैच रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका भी इस टूर्नामेंट की मजबूत टीम है जो भारत को कड़ी चुनौती दे सकती है। इसके बाद 26 फरवरी को टीम इंडिया का सामना चेन्नई में जिम्बाब्वे से होगा। बता दें कि ग्रुप मैचों के तहत जिम्माब्वे ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। जिम्बाब्वे ने जहां ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को धूल चटाने का काम किया।

इसके बाद भारत 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में वेस्टइंडीज का सामना करेगी। वेस्टइंडीज भी टी 20 विश्व कप में खतरनाक नजर आ रही है। बता दें कि भारत ग्रुप 1 में दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के साथ है। वहीं ग्रुप 2 में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका हैं। दोनों ही ग्रुप से दो-दो टीमें निकलकर सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। बता दें कि टी 20 विश्व कप काफी रोमांचक हो गया है।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो