T20 World Cup 2026 : फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ फिर फंसेगी टीम इंडिया, इन आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन

T20 World Cup 2026, IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी 20 विश्व कप के फाइनल मैच में जंग होने वाली है। दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि टीम इंडिया का आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार नहीं हैं। कुछ आंकड़ों पर गौर किया जाए तो इससे भारतीय खेमे की टेंशन ही बढ़ती है।

IND vs ENG Semi final : भारत ने इंग्लैंड को पीटा, वानखेड़े में छक्कों की बरसात के साथ बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी 20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड

टी 20 विश्व कप में न्यूजीलैंड अब तक भारत से नहीं हारा है और उसने अपनी दोनों आईसीसी ट्रॉफी भी भारत को मात देकर ही जीती हैं। न्यूजीलैंड ने साल 2000 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराकर खिताब जीता था। वहीं 2021 के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से मात देकर खिताब जीता था। टी 20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच 3 मैच हुए हैं और इन सभी मैचों में कीवी टीम को ही जीत मिली है।

दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 2007 में खेला गया था, जिसे न्यूजीलैंड ने 10 रन से जीता था। दूसरे मैच के तहत साल 2016 में कीवी टीम ने 47 रन से जीत दर्ज की थी। आखिरी बार दोनों टीमों के बीच साल 2021 में आमना-सामना हुआ और जहां न्यूजीलैंड को 8 विकेट से जीत नसीब हुई थी।

टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों टीमों का रिकॉर्ड
टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो इनके बीच सबसे पहला टी20 मैच 2007 में खेला गया था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक 30 मैच हुए हैं और इस दौरान भारत ने 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि 11 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। तीन मुकाबले जहां टाई रहे हैं। दोनों टीमों के बीच सबसे बड़ा स्कोर 271 रन का रहा है, वहीं सबसे छोटा स्कोर 79 रन का रहा है।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो