टी 20 विश्व कप में संजू सैमसन ने तूफानी पारी से मचाया तहलका, ध्वस्त किए विराट-रोहित के रिकॉर्ड

T20 World Cup 2026, Sanju Samson : टीम इंडिया ने सुपर 8 के अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। टीम इंडिया की इस जीत के सबसे बड़े हीरो धाकड़ बल्लेबाज संजू सैमसन रहे हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच के तहत संजू सैमसन ने मुश्किल वक्त में तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।

T20 WC 2026 Semi Final : सेमीफाइनल में इस टीम से भिड़ेगा भारत, जानें कब-कहां खेला जाएगा मैच

मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 195 रन बनाए, इसके जवाब में भारत ने संजू सैमसन की पारी के दम पर 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाकर जीत दर्ज की। संजू सैमसन ने 50 गेंदों में नाबाद 97 रन ठोके। उन्होंने अपनी इस पारी में 12 चौके और चार छक्कों की मदद से यह पारी खेली। इस दौरान उनका 194 का स्ट्राइक रेट रहा। संजू ने अपनी इस तूफानी पारी के जरिए विराट और रोहित के रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं।

T20 WC 2026 : संजू सैमसन ने विराट-रोहित को पीछे छोड़ा

संजू सैमसन मुकाबले में शतक लगाने से 3 रन पीछे रह गए, वरना वह सुरेश रैना को पीछे छोड़ सकते थे। बता दें कि 2010 के टी 20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुरेश रैना ने 101 रन की पारी खेली थी। इसके बाद से कोई बल्लेबाज उनके करीब तक नहीं पहुंच पाया। हालांकि इन सब के बीच संजू सैमसन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।
रोहित शर्मा ने साल 2024 के टी 20 विश्व कप में 92 रन बनाने में सफलता पाई थी और वह तब 8 रन से शतक से चूके थे। वहीं 2016 के टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नाबाद 89 रन की पारी विराट कोहली ने खेली थी। अब संजू सैमसन 97 रन की पारी खेलकर इन दोनों बल्लेबाजों से आगे निकल गए हैं।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो