T20 World Cup 2026 में सुपर 8 से बाहर हो जाएगी टीम इंडिया, इस पाकिस्तानी दिग्गज का सामने आया बड़बोला बयान

T20 World Cup 2026 : टी 20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 में पहुंच गई है। ग्रुप स्टेज के तहत भारत ने अपने पहले मैच में यूएसए को मात दी थी और इसके बाद उसका सामना नामीबिया से हुआ और वहीं फिर पाकिस्तान और नीदरलैंड को उसने हराया। ग्रुप स्टेज में अजेय रहते हुए भारत अब सुपर 8 के मैच अपने खेलने के लिए तैयार है, लेकिन इससे पहले पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक बड़बोला बयान दिया है, जो किसी भी भारतीय को चुभ सकता है।

ईशान किशन की तूफानी बल्लेबाजी से पाकिस्तान हुआ धुआँ-धुआँ, चकनाचूर हुए 5 बड़े रिकॉर्ड

सुपर 8 से बाहर हो जाएगा भारत

टी 20 विश्व कप के शुरू होने से पहले से ही भारत को खिताब का दावेदार माना जा रहा है, टीम इंडिया ने अपने प्रदर्शन से साबित भी किया है, लेकिन मोहम्मद आमिर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचता हुआ नहीं देख रहे हैं और इसके पीछे की वजह भी उन्होंने खुद बताई है।

पाकिस्तान दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

पाकिस्तान के बड़े खिलाड़ी मोहम्मद आमिर ने खुद भविष्यवाणी की है कि भारतीय टीम का सुपर सुपर 8 में ही सफर खत्म हो जाएगा, वो सेमीफाइनल में एंट्री नहीं कर पाएगी। बता दें कि ‘हारना मना है’ नाम के शो के दौरान एंकर ने मोहम्मद आमिर से जब ग्रुप ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज। आमिर ने भारत का नाम नहीं लिया, इस पर एंकर ने पूछा कि क्या भारत अंतिम चार में नहीं पहुंचेगा। आमिर ने सिर हिलाते हुए हां कहा और इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा, अगर आप उनके मैच देखें तो पाकिस्तान के खिलाफ मैच को छोड़कर बाकी सभी मुकाबलों में बल्लेबाजी लड़खड़ाई है। सुपर 8 में दबाव और बढ़ेगा। जिस हिसाब से दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज खेल रही हैं, वह किसी भी टीम को हरा सकते हैं।

सुपर 8 में भारत की इन टीमों से जंग

बता दें की सुपर 8 में भारत मजबूत टीमों से भिड़ंने वाली है। सबसे पहले उसका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। बता दें कि पिछले टी 20 विश्व कप में भारत, दक्षिण अफ्रीका को हराकर ही टी 20 विश्व कप चैंपियन बनी थी, दक्षिण अफ्रीका अब हिसाब चुकता करने के इरादे से उतरेगी। इसके बाद भारत को जिम्बाब्वे का सामना करना होगा जो ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीमों को धूल चटाकर आ रही है। वहीं तीसरे मैच में वेस्टइंडीज से सामना होगा जो अब तक भारत की तरह टूर्नांमेंट में अजय चल रही है।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो