भारत vs न्यूजीलैंड के बीच फाइनल में होगी जबरदस्त जंग, पिच को लेकर उठाया गया बड़ा कदम

T20 World Cup 2026, IND vs NZ : टी 20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में भारत और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होनी है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि इस मैदान के साथ टीम इंडिया की बुरी यादें जुड़ी हुई हैं। 2023 के वनडे विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी मैदान पर भारत को हार मिली थी और उसका खिताब जीतने का सपना टूट गया था। वहीं मौजूदा टूर्नामेंट में भारत ने जो एक मैच सुपर 8 राउंड के तहत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गंवाया था, वो भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था।

T20 World Cup 2026 : फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ फिर फंसेगी टीम इंडिया, इन आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन

हालांकि इन सब बातों के बीच यह सामने आया है कि हार से सबक लेते हुए भारत ने फाइनल मैच से पहले पिच को लेकर बड़ा कदम उठाया है।ख़बरों के मुताबिक खिताबी मैच के लिए ‘मिक्स्ड सॉइल’ यानि मिक्स पिच तैयार की गई है, जिसमें लाल मिट्टी की मात्रा 70 फीसदी तक रखी गई है। पिच बदलने का फैसला इसलिए किया गया है ताकि गेंद और बल्ले के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिले। सूत्रों की माने तो यह खेल के अनुकूल पिच होगी, जहां किसी भी खिलाड़ी को अनुचित लाभ नहीं मिलेगा। इस पिच पर लाल मिट्टी की मात्रा अधिक होने से कुछ उछाल मिलेगा और बल्लेबाजों को भी फायदा होगा।
ख़बरों के मुताबिक भारतीय टींम मैनेजमेंट टी 20 विश्व कप 2026 में ग्रुप स्टेज के मुकाबलों के दौरान पेश की गई कुछ पिचों से संतुष्ट नहीं था, इसे लेकर स्थानीय पिच प्रबंधकों के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त की थी, जिसके बाद भारतीय बोर्ड ने पिच की तैयारी को लेकर स्थानीय पिच प्रबंधकों से बात करने के लिए अपने कर्मचारियों को भेजने का फैसला किया था,
जिसके बाद पिच को लेकर यह कदम उठाया गया। जिस पर फाइनल मैच खेला जाना है, वहां मौजूदा टूर्नामेंट के तहत दक्षिण अफ्रीका ने कनाडा के खिलाफ लीग मैच खेला था। उस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट पर 213 रन बना दिए थे, जिसका पीछा करते हुए कनाडा ने अपनी पारी में 8 विकेट खोकर 156 रन बनाए थे।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो