T20 WC 2026 SemiFinal : सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टी 20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। टीम इंडिया ने बीते दिन सुपर 8 का आखिरी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला, जहां भारत ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया के सामने 196 रनों का बड़ा लक्ष्य था, जिसे मेजबान टीम ने संजू सैमसन की 50 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से खेली नाबाद 97 रनों की पारी के दम पर हासिल किया।
ये भी पढ़ें : T20 WC 2026 : जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाकेदार जीत के बावजूद नाखुश हुए कप्तान सूर्या, मैच के बाद दिया बड़ा बयान
T20 Word Cup 2026 : सेमीफाइनल के लिए तय हुईं ये चार टीमें
भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा टी 20 विश्व कप का यह टूर्नामेंट अपने अंतिम मोड़ पर चल रहा है। टी 20 विश्व कप में सेमीफाइनल के लिए चार टीमें तय हो गई हैं। दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद भारत ने भी सेमीफाइनल में एंट्री की है। इन चार टीमों में से सिर्फ दक्षिण अफ्रीका ही एक ऐसी टीम है जो मौजूदा टूर्नामेंट में अपराजित है।
भारत कब-कहां और किसके खिलाफ खेलेगा सेमीफाइनल
बता दें कि टी 20 विश्व कप के दोनों सेमीफाइनल मैच भारत में ही खेले जाने हैं। पहला सेमीफाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच तीन मार्च को खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होने वाला है। वहीं इसके बाद 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत का सामना इंग्लैंड से होगा।
T20 Word Cup 2026 : तीसरी बार सेमीफाइनल में भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड
बता दें कि टी 20 विश्व कप में यह तीसरा मौका है जब सेमीफाइनल मैच में भारत और इंग्लैंड के बीच टक्कर होगी। 2022 के टी 20 विश्व कप में सबसे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल खेला गया था, तब भारत को 10 विकेट से हार मिली थी। इसके बाद साल 2024 के टी 20 विश्व कप में भी भारत और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने थीं और भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था। अब एक बार फिर दोनों की सेमीफाइनल में टक्कर होगी।