विवादों में पाकिस्तान का तुरुप का इक्का, भारत के लिए भी बनेगा खतरा

T20 WC 2026, IND vs PAK: इन दिनों टी 20 विश्व कप का आयोजन हो रहा है, जहां भारत और पाकिस्तान जैसी दो बड़ी एशियाईं टीमों ने जीत के साथ ही शुरुआत की है। पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड को हराया और उसके बाद यूएसए को भी मात दी। बता दें कि पाकिस्तान के लिए यूएसए का मैच काफी अहम था क्योंकि पिछले टी 20 विश्व कप में इस टीम के खिलाफ ही पाकिस्तान को हार मिली थी। लेकिन इस बार पाकिस्तान ने कोई गलती किए बना यूएसए को मात देकर अपना बदला पूरा किया।
पाकिस्तान की इस जीत में एक गेंदबाज का बड़ा रोल रहा है, जिसके एक्शन को लेकर भी विवाद चल रहा है। बता दें कि पाकिस्तान का यह गेंदबाज भारत के लिए भी खतरा बन सकता है। बता दें कि टी 20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को आमना-सामना होना है। पहले इस मैच पर संकट के बादल थे क्योंकि पाकिस्तान ने बॉयकॉट का ऐलान कर दिया था, लेकिन आईसीसी और पीसीबी की बातचीत के बाद यह मैच अब संभव होगा।

ये हैं भारत के 5 महानतम वनडे क्रिकेटर? रवि शास्त्री ने बताए नाम

पाकिस्तान का तुरुप का इक्का
पाकिस्तान ने बीते दिन खेले गए मैच में अपने तुरुप के इक्के उस्मान तारिक (Usman Tariq ) को उतारा था जिसने अच्छी गेंदबाजी भी की। उस्मान तारिक ने मुकाबले में 4 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी उपयोगिता को साबित कर दिया है। बता दें कि उस्मान तारिक ने टी 20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 सीरीज में अपनी शानदार गेंदबाजी से तारीफ बटोरी थी। हालांकि उनका अनोखा गेंदबाजी एक्शन विवादों में हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कैमरुन ग्रीन ने भी टी 20 सीरीज में उनके गेंदबाजी एक्शन पर सवाल खड़े किए थे।
भारत के लिए भी बनेगा खतरा
उस्मान तारिक पाकिस्तान के लिए तुरुप के इक्के साबित हो रहे हैं और ऐसे में वह भारत के लिए भी खतरा बन सकते हैं। बता दें कि वैसे तो भारतीय टीम भी अच्छी फॉर्म में चल रही है। टी 20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्या एंड कंपनी ने सीरीज जीती थी। हालांकि टी 20 विश्व कप के पहले ही मैच में यूएसए के खिलाफ भारतीय टीम फंसती नजर आई थी। यूएसए के खिलाफ भारत के ज्यादातर बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे, लेकिन कप्तान सूर्या ने 84 रन की पारी खेलकर टीम की लाज बचाई थी।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो