Asia Cup : एशिया कप में भारतीय टीम अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है। हालांकि टीम मैनेजमेंट के सामने ओपनिंग को लेकर पेंच फंसा हुआ है। बता दें कि एशिया कप के टीम में भारत की कौन सी ओपनिंग जोड़ी होगी, यह सवाल बना हुआ है। अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के मुख्य ओपनर माने जा रहे हैं, जो विस्फोटक बल्लेबाजी करने में माहिर हैं।
Asia Cup : क्या होगी टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी
टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा के साथ जो ओपनिंग कर सकते हैं, उनमें पहला नाम संजू सैमसन का है जो पहले भी टी 20 प्रारूप के तहत टीम इंडिया के लिए ओपन करते रहे हैं, वहीं दूसरा नाम शुभमन गिल का आता है। हालांकि टीम मैनेजमेंट इन दोनों में से किसी एक को मौका देगा, यह देखना दिलचस्प होगा। संजू सैमसन ने केरल क्रिकेट लीग में लगातार धांसू प्रदर्शन करके टीम इंडिया में ओपनिंग की दावेदारी ठोकी हुई है।
❗️ Breaking News ❗️
Shubman Gill & Abhishek Sharma Will Open For Team India In Asia Cup.
Top Team Management Has Confirmed This To Me.
There Are No Ifs & Buts, This Is Locked.
Still Agenda Paddlers Will Be Making Fake Videos, So Beware. pic.twitter.com/AhXW7KfIhQ
— Vaibhav Bhola 🇮🇳 (@VibhuBhola) September 4, 2025
वैसे इन सब बातों के बीच भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। न्यूज़ 24 की रिपोर्ट की माने तो एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ही पारी की शुरुआत करते दिखाई देंगे। यानि संजू सैमसन को टीम मैनेजमेंट कहीं मिडिल ऑर्डर में फिक्स करने का प्रयास करेगा।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में MS Dhoni खेलेंगे या नहीं, सामने आया सबसे बड़ा अपडेट
गिल की लंबे समय बाद टी 20 टीम में वापसी हुई और उन्हें उपकप्तान की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। बता दें कि एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है, जबकि भारत को अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई से खेलना है और इसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान से भी टक्कर होगी।
1 thought on “फाइनल हुआ नाम! Asia Cup में ये खिलाड़ी होगा अभिषेक शर्मा का ओपनिंग पार्टनर”