IND vs WI, Shubman Gill: एशिया कप 2025 के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है। दो अक्टूबर से शुरू होने वाली इस सीरीज में टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के निशाने पर विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड होगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, ऐसे में शुभमन गिल को अगर विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ना है तो बड़ी पारी खेलनी होगी।
ये भी पढ़ें:भारत के खिलाफ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, अजीबोगरीब चोट का शिकार हुए मैक्सवेल
IND vs WI : शुभमन गिल ध्वस्त करेंगे विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड
स्टाइलिश बल्लेबाज शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में अपने 3,000 रन पूरे करने से बस कुछ कदम दूर हैं। भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम है, जिन्होंने 55 पारियों में यह कारनामा किया था।
September 28 – Asia Cup final.
September 30 – Test series Preparation begins.
Shubman Gill & Gautam Gambhir at Narendra Modi Stadium during the Practice session. [📸: PTI] pic.twitter.com/LfQ94KSZMr
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 30, 2025
वहीं विराट कोहली को इस आंकड़े तक पहुंचने में 73 पारियां और करीब पांच साल लगे थे। अब शुभमन गिल के पास विराट कोहली से कम पारियों में यह कारनामा करने का मौका होगा। शुभमन गिल अब तक 69 पारियां खेल चुके हैं, उनके पास 3 पारियां बची हैं और इतनी पारियों में अगर वो 353 रन बना देते हैं तो कोहली का सबसे तेज तीन हजार रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
गिल के द्वारा वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में 353 रन बनाना बेहद मुश्किल काम है। हालांकि पूरी सीरीज को देखें तो गिल के पास तीन से चार पारियां होंगी। ऐसे में वह कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने का भी दम रखते हैं। गौरतलब हो कि पिछले दिनों इंग्लैंड के दौरे पर शुभमन गिल ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में दमदार बल्लेबाजी की थी, उन्होंने 10 पारियों में 4 शतक लगाए थे, वहीं 754 रन बनाए थे। वह इंग्लैंड सीरीज में टॉप स्कोरर रहे थे। वहीं सीरीज में उनका हाईस्कोर 269 रन और औसत 75.40 का रहा था।