IND vs PAK, Shahid Afridi : एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को IND vs PAK के बीच मैच खेला जाना है। लेकिन इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए बयान दिया है। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध अच्छे नहीं हैं। एशिया कप में पाकिस्तान से क्रिकेट खेले जाने का विरोध किया जा रहा है। लेकिन इन सब बातों के बीच शाहिद अफरीदी ने जो बयान दिया है, उससे हर भारतीय नाराज होगा।
ये भी पढ़ें : सचिन तेंदुलकर बनेंगे BCCI अध्यक्ष? दावे पर सामने आया बड़ा अपडेट
IND vs PAK : पाकिस्तान के खिलाफ अफरीदी ने उगला जहर
हाल ही में पाकिस्तानी मीडिया चैनल सामा टीवी पर बातचीत के दौरान अफरीदी ने भारतीय क्रिकेटरों के लिए तीखा बयान दिया। शाहिद अफरीदी ने जो बातें कही हैं, वो हर किसी को चुभ सकती हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ विवादित और भड़काऊ बयान दिया है। वैसे शाहिद अफरीदी ऐसे ही भारत के खिलाफ जहर उलगते रहते हैं। ऐसे में यह कोई पहला मौका नहीं है।
Shahid Afridi taunt Irfan Pathan ‼️#AsiaCup2025 #AsiaCup #INDvPAK
— Cricket Lovers (@Criclovers554) September 11, 2025
शाहिद अफरीदी ने अपने विवादित बयान में कहा, वहां पे बहुत ज्यादा है। घरों तक पहुंच जाते हैं। घर जलाने की धमकियां देते हैं, उन खिलाड़ियों को कुछ ऐसे हैं जो वहां साबित कर रहे हैं कि हम हिंदुस्तानी हैं। बेचारे जब से पैदा हुए हैं, साबित कर रहे हैं हम हिंदुस्तानी हैं और एशिया कप में जाके कमेंटी भी कर रहे हैं।
बता दें कि एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जीत के साथ आगाज किया। टीम इंडिया अब अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। आखिरी बार भारत और पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दुबई ही भिड़ीं थीं।