भारत vs पाकिस्तान मैच रद्द करने की उठी थी मांग, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

IND vs PAK, Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 का आयोजन इन दिनों हो रहा है, जहां भारत ने बीते दिन यूएई के खिलाफ अपना पहला मैच खेला और 9 विकेट से जीत दर्ज की। अब एशिया कप के अपने दूसरे मैच में भारत का सामना 14 सितंबर को पाकिस्तान से होने वाला है। लेकिन इस मैच का देश में विरोध हो रहा है।

IND vs PAK, Asia Cup 2025 : भारत-पाकिस्तान मैच रद्द करने की मांग

पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार किए जाने की मांग की जा रही है। यही नहीं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर हुई है कि मैच को रद्द कर दिया जाए।हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने भारत बनाम पाकिस्तान मैच को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक वकील ने न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई के समक्ष इस मामले को लेकर तत्काल सुनवाई के लिए प्रस्तुत किया।

ये भी पढ़ें :Asia Cup 2025 : टीम इंडिया की धमाकेदार जीत से प्वाइंट्स टेबल में खलबली, पाकिस्तान की भी उड़ी नींद

भारत -पाकिस्तान मैच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

मामले में न्यायाधीशों ने कथित तौर पर कहा कि, इस मामले में कोई तात्कालिकता नहीं है और चूंकि मैच रविवार को खेला जाना है , तो इसमें अदालत कुछ नहीं कर पाएगी। मैच जारी रहना चाहिए। बता दें कि कोर्ट में याचिका उर्वशी जैन के नेतृत्व में चार लॉ के छात्रों द्वारा दायर की गई थी। सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका में कहा गया था कि दो देशों के बीच क्रिकेट मैच मित्रता और सद्भाव को दिखाने के लिए खेला जाता है, लेकिन जो देश आतंकवादियों को पनाह दे रहा है। हम उनके साथ खेल का जश्न मनाने जा रहे हैं। जिन परिवारों के लोगों ने पहलगाम आतंकी हमले में अपनी जान गंवाई थी, इससे उनको ठेस पहुंचती है।

गौरतलब हो कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारत के 26 लोगों की जान चली गई थी और इसके बाद ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन गई थी। तब से लेकर अब तक भारत और पाकिस्तान के संबंध सबसे खराब दौर में पहुंचे हैं।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो