रॉस टेलर ने अचानक संन्यास लिया वापस, न्यूजीलैंड नहीं इस टीम के लिए दिखाएंगे जलवा

Ross Taylor : विश्व क्रिकेट जगत से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। उस दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास वापस ले लिया है, जिससे कभी गेंदबाजों ने खौफ खाया है। हम बात कर रहे हैं कि न्यूजीलैंड के खतरनाक बल्लेबाज रॉस टेलर की। जी हां, रॉस टेलर ने रिटायरमेंट वापस ले लिया है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि वह न्यूजीलैंड नहीं बल्कि अब किसी और देश के लिए खेलेंगे। आइए आपको यहां विस्तार से बताते हैं कि पूरी ख़बर क्या है और साथ ही रॉस टेलर कैसे खिलाड़ी रहे हैं, यह उनके आंकड़ों से समझ लीजिए।

ये भी पढ़ें : भारतीय टेनिस स्टार की किस्मत ने दिया धोखा, एक बार फिर टूटा ग्रैंडस्लैम जीतने का सपना

Ross Taylor : न्यूजीलैंड नहीं, किसी और देश के लिए खेलेंगे
रॉस टेलर एशिया ईस्ट एशिया पैसिफिक टी 20 विश्व कप 2025 के क्वालीफायर में समोआ के लिए खेलेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह समोआ की जर्सी पकड़े नजर आ रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, रिटायरमेंट से वापसी, यह आधिकारिक है – मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि मैं नीली जर्सी पहनकर क्रिकेट में समोआ का प्रतिनिधित्व करूँगा। यह सिर्फ़ उस खेल में वापसी नहीं है जिससे मैं प्यार करता हूँ – अपनी विरासत, संस्कृति, गाँवों और परिवार का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मैं खेल को कुछ वापस देने, टीम में शामिल होने और मैदान के अंदर और बाहर अपने अनुभव साझा करने के अवसर के लिए उत्साहित हूँ। वापस मैदान पर आने का समय आ गया है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ross Taylor (@rossltaylor3)

रॉस टेलर अक्तूबर में समोआ के लिए डेब्यू करेंगे। ओमान में यह टूर्नामेंट होगा, जिसमें समोआ को ग्रुप 3 में रखा गया है, जिसमें उनके साथ पापुआ न्यू गिनी और ओमान भी हैं। इस टूर्नामेंट में टॉप पर रहने वाली 3 टीमें हीं, भारत और श्रीलंका में होने वाले वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा होंगी।

कैसा रहा है उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर
Ross Taylor :रॉस टेलर के करियर की बात करें तो उन्होंने न्यूजीलैंड के 112 टेस्ट मैचों में 7684 रन बनाए, टेस्ट में 19 शतक और 35 अर्धशतक दर्ज हैं। 236 वनडे मैचों में 8602 रन बनाए। वनडे में 21 शतक और 51 अर्धशतक उनके नाम हैं। वहीं 102 टी 20 मैचों में 1909 उन्होंने बनाए। टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में 7 अर्धशतक उनके नाम हैं।

 

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो