Ravi Shastri : टीम इंडिया के पूर्व कोच और कॉमेंटेटर रवि शास्त्री अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज में भी रवि शास्त्री कॉमेंट्री कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने भारत के वनडे के महानत्तम क्रिकेटरों को चुना है। रवि शास्त्री ने जो पांच खिलाड़ी चुने हैं, उनमें से दो मौजूदा टीम के हैं।
ये भी पढ़ें : IND vs AUS Live Score, 3rd ODI : ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
रवि शास्त्री ने फॉक्स क्रिकेट से बात करते हुए भारतीय क्रिकेट पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, कोहली, तेंदुलकर, कपिल देव, एमएस धोनी और रोहित शर्मा को चुनूंगा और मैंने बुमराह को इस सूची में इसलिए नहीं रखा क्योंकि बुमराह के पास अभी तीन-चार साल का क्रिकेट बाकी है।
आप जानते हैं, ये खिलाड़ी कमोबेश अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। ये एक दशक से ज्यादा खेल चुके हैं।कुछ तो डेढ़ दशक से भी ज्यादा, इसलिए मैं… और चुनना मुश्किल है। अगर आप पीछे मुड़कर देखें तो कई और अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन ये मेरे लिए सबसे अलग हैं।
रवि शास्त्री ने साथ ही कहा कि, इनका योगदान असाधारण रहा है। इनमें दो विश्व कप कप्तान भी शामिल हैं, जिन्होंने विश्व कप भी जीता है और रोहित शर्मा को भी छोड़कर, इस सूची में सभी विश्व कप विजेता हैं, लेकिन तीन दोहरे शतक और 11,000 से ज्यादा रन बनाने वाले रोहित को आप इस सूची से बाहर नहीं कर सकते। वह रन बनाने वालों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं और ये सभी खिलाड़ी अपने दिन असली मैच विनर होते हैं।