PAK vs SL : एशिया कप 2025 में सुपर फोर के तहत आज पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच करो या मरो की जंग रहने वाली है। बता दें कि सुपर फोर में ही पिछले मैच में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं श्रीलंका की टीम को भी पिछले मैच में हार मिली है। दोनों टीमों को अगर एक और हार मिलती है तो उनके लिए आगे की राह मुश्किल हो जाएगी। वैसे श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले हम यहां दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं।
PAK vs SL में से किस टीम का पलड़ा रहा है भारी
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 23 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में से जहां पाकिस्तान को 13 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि श्रीलंका को 10 मुकाबलों में जीत मिली है। ओवर ऑल रिकॉर्ड में पाकिस्तान का पलड़ा भारी है, लेकिन हाल ही के आंकड़े श्रीलंका के पक्ष में हैं। श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पिछले पांचों टी 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जिसमें 2022 एशिया कप का फाइनल शामिल है। दोनों टीमों को फाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए जीत दर्ज करनी होगी।
PAK vs SL मैच की पिच रिपोर्ट
अबु धाबी का शेख जायद स्टेडियम अपनी बैलेंस पिच के लिए जाना जाता है। शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को अच्छा उछाल और गति मिल सकती है, जिससे वह खुलकर शॉट्स खेल सकते हैं, लेकिन मैच जैसे -जैसे आगे बढ़ता है तो पिच धीमी हो जाती है। मौसम की बात करें तो पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच के दौरान अबु धाबी में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। तापमान मैच के समय 33 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।