एशिया कप से पहले पाकिस्तान की बच गई लाज, वरना अफगानिस्तान कर देती ये कमाल

PAK vs AFG , T20I Tri-Series Final  : एशिया कप (Asia Cup) से पहले पाकिस्तान की टीम अपनी लाज बचाने में कामयाब रही है। पाकिस्तान, यूएई और अफगानिस्तान के बीच खेली गई ट्राई सीरीज (Tri Series) का फाइनल मैच बीते दिन खेला गया।

इस मुकाबले में मोहम्मद नवाज (Mohammad Nawaz ) की हैट्रिक के दम पर पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान को 75 रनों से हराने में कामयाब रही। बता दें कि अफगानिस्तान शानदार फॉर्म थी और उसने पिछले तीन मुकाबले लगातार जीते थे। ऐसे में वह पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में बड़ा उलटफेर भी कर सकती थी।

ये भी पढ़ें: US Open 2025 जीतकर Carlos Alcaraz हो गए मालामाल, प्राइज मनी के तौर पर मिली इतनी मोटी रकम

PAK vs AFG : पाकिस्तान ने बचाई लाज

पाकिस्तान के लिए शारजाह की पिच पर जीत दर्ज करना इतना आसान नहीं रहा है। पाक टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। पाकिस्तान के बल्लेबाज 1-1 रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे। इसके जवाब में जब अफगानिस्तान भी लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो बिखर गई। 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 15.5 ओवर में 66 रन बनाकर सिमट गई।

ये भी पढ़ें : 

PAK vs AFG : मोहम्मद नवाज ने हैट्रिक से बरपाया कहर

मुकाबले में पाकिस्तान के स्पिनर मोहम्मद नवाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ कहर बरपाया। पारी के छठे ओवर की आखिरी दो गेंद पर दो विकेट उन्होंने हासिल किए और इसके बाद जब वह 8 वां ओवर करने आए तो उन्होंने पहली गेंद पर विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की। मोहम्माद नवाज की कमाल की गेंदबाजी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने 4 ओवर में 1 मेडन के साथ कुल 19 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए।

गेंदबाजी में अबरार अहमद और सुफियान मुकीम के खाते में 2-2 विकेट आया जबकि शाहीन अफरीदी ने एक सफलता हासिल की।मुश्किल पिच पर जहां पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन फखर जमान ने बनाए। उन्होंने 26 गेंदों में 27 रन की पारी खेली।मोहम्मद नवाज ने 21 गेंदों में 25 और कप्तान सलमान आगा ने 26 गेंदों में 27 रन बनाए।

पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की ओर से कप्तान राशिद खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। नूर अहमद और फजहलक फारुकी ने 2-2 विकेट लिए और अल्लाह मोहम्मद ग़ज़नफ़र ने लिए। अफगानिस्तान की बल्लेबाजी भी बुरी तरह फ्लॉप रही। टीम के लिए कप्तान राशिद खान ने 18 गेंदों में सबसे ज्यादा 17 रन बनाए। सेदकुल्ला जदरान ने 15 गेंदों में 13 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज के अलावा अबरार अहमद और सोफियान मुकीम ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो