ENG vs SA, Joe Root : इंग्लैंड ने तीसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को मात देकर 342 रन की जीत के साथ इतिहास रचा है। इंग्लैंड की इस जीत में बड़ा योगदान जो रूट के दमदार शतक का भी रहा है। जो रूट ने मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 414 रन बनाए, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम केवल 72 रन बना सकी। यह वनडे के तहत दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ा रही है। (ENG vs SA 3rd ODI)
A superbly crafted 💯 by Joe Root#ENGvSA 📝: https://t.co/kd5artk5TU pic.twitter.com/jIrd7susfi
— ICC (@ICC) September 7, 2025
Joe Root ने 19 वां वनडे शतक जड़ मचाया तहलका
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के तहत जो रूट (Joe Root stats) ने बल्ले से जलवा दिखाते हुए वनडे करियर का 19 वां शतक लगाया। वहीं वनडे में सबसे तेज 19 शतक लगाने के मामले में जो रूट छठे बल्लेबाज बन गए हैं। (Joe Root Century)
Joe Root ने रोहित और सचिन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
उन्होंने इस दौरान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने वनडे करियर में 19 शतक और 194 पारी में लगाए थे। वहीं जो रूट ने यह कारनामा 172 वीं पारी में किया है। रोहित ने 19 वनडे शतक 181 पारी में लगाए थे। वैसे सबसे तेज 19 वनडे शतकों की बात करें तो बाबर आजम ने केवल 102 पारी में यह कारनामा किया है, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वहीं विराट कोहली 124 पारी में यह कारनामा किए थे। (Joe Root broke records of Rohit and Sachin )
ये भी पढ़ें: एशिया कप से पहले पाकिस्तान की बच गई लाज, वरना अफगानिस्तान कर देती ये कमाल
जो रूट (Joe Root ) का यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 58 वां शतक रहा है। वह मौजूदा सक्रीय बल्लेबाजों में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक के मामले में विराट कोहली से पीछे और रोहित शर्मा से आगे हैं। विराट कोहली के नाम जहां 82 अंतर्राष्ट्रीय शतक दर्ज हैं, जबकि रोहित शर्मा ने अभी तक 49 वनडे शतक लगाए हैं।
ये भी पढ़ें: Asia Cup से पहले धमाकेदार प्रदर्शन से अफगानिस्तान ने मचाई तबाही, दर्ज की लगातार तीसरी जीत
इंग्लैंड की टीम आखिरी वनडे मैच भले ही बड़े अंतर से जीतने में कामयाब रही, लेकिन उसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज को 1-2 से गंवाया है। मौजूदा सीरीज के पहले दो मैचों में जैसा प्रदर्शन इंग्लैंड का रहा, उसको लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।