पाकिस्तान नहीं ये टीम भारत के लिए खतरा, एशिया कप शुरू होने से पहले मिली चेतावनी

Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 में जो टीमें भाग लेने जा रही हैं, उनमें भारत एक दमदार टीम के रूप में नजर आ रहा है। एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होगी जबकि भारतीय टीम को अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई से खेलना है। इसके बाद भारत का सामना 14 सितंबर को पाकिस्तान से होगा। माना जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच ही रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी।

Asia Cup 2025 : भारत पर भारी पड़ेगी ये टीम

हालांकि पिछले कुछ समय के दौरान भारत और पाकिस्तान के मैच में वो बात नहीं रही है जो पहले हुआ करती थी। अब भारत को पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीतते हुए देखा गया है। वैसे इन सब बातों के बीच एशिया कप से पहले भारत को चेतावनी मिली है। एक टीम ऐसी है जो टीम इंडिया पर भारी पड़ सकती है, लेकिन आपको यह हैरानी होगी कि ये टीम पाकिस्तान नहीं है।

 

Asia Cup 2025 : इरफान पठान ने दी टीम इंडिया को चेतावनी

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने मेन इन ब्लू को चेतावनी दी है। हालांकि उन्होंने भारत की चिर परिचित प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान नहीं बल्कि अफगानिस्तान के खिलाफ होशियार रहने की हिदायत दी है। सोनी स्पोर्ट्स के एक प्रोग्राम में बात करते हुए इरफान पठान ने कहा कि, 2025 में एशिया कप में भारत को पाकिस्तान से ज्यादा अफगानिस्तान से सावधान होगा क्योंकि दुबई की धीमी पिचें उनके गेंदबाजों को काफी मदद कर सकती हैं। इरफान पठान का कहना है कि धीमी पिचें मिलीं तो उनके गेंदबाज बहुत खतरनाक हो सकते हैं। पाकिस्तान को लेकर भी इरफान पठान ने बड़ी बात कही।

यह भी पढ़ें : ‘100 छक्कों’ के साथ हार्दिक पांड्या मचाएंगे तहलका, एशिया कप में रचेंगे इतिहास

उन्होंने पाकिस्तान के लिए कहा, वे अभी बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं, वो अपनी टीम को दोबारा मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं वे नेतृत्व की तलाश में हैं और उन बल्लेबाजों को तलाश में भी जो लगातार टॉप ऑर्डर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकें, जबकि अफगानिस्तान के साथ ऐसा नहीं है। इरफान पठान के दौरे कहीं गई कई बातें सच हैं। बता दें कि इन दिनों पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई के बीच जो ट्राई सीरीज खेली जा रही है, उसमें अफगानिस्तान भी पाकिस्तान पर भारी पड़ेगी।

1 thought on “पाकिस्तान नहीं ये टीम भारत के लिए खतरा, एशिया कप शुरू होने से पहले मिली चेतावनी”

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो