IPL देखना अब हो जाएगा महंगा, सरकार ने क्रिकेट फैंस को दिया झटका

GST Hike on IPL Ticket : सरकार ने हाल ही में जीएसटी सुधारों का ऐलान किया है, जिससे लोगों को राहत मिली है। सरकार ने बड़ा फैसले लेते हुए जीएसटी के दो स्लैब तो हटाए हैं, लेकिन आईपीएल टिकटों में जीएसटी बढ़ोतरी का ऐलान भी किया है। 3 सितंबर को जीएसटी काउंसिल ने फैसला लिया कि आईपीएल और इसी तरह के बड़े खेल आयोजनों के टिकट्स पर अब 40 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें : एशिया कप से पहले भारतीय दिग्गज ने लिया संन्यास, फैंस को दिया झटका

बता दें कि पहले आईपीएल टिकट्स पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगता था। अब आईपीएल टिकटों को उच्चतम टैक्स स्लैब (40 प्रतिशत) में शामिल कर दिया गया है। इसमें कैसिनो, रेस क्लब और लग्जरी प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं। पहले जहां 500 रुपए का आईपीएल टिकट जीएसटी जोड़ने पर 640 रुपए में मिलता था। अब ये 700 रुपए में मिलेगा अब 1000 का टिकट 1400 का पड़ेगा। पहले ये 1,280 रुपए में मिलता था। यानि 20 रुपए ज्यादा देने होंगे।

वहीं 2000 के टिकट की कुल कीमत अब 2800 होगी। पहले जीएसटी जोड़ने पर ये 25,60 रुपए में मिलता था। यानि 2000 के टिकट पर 240 रुपए और खर्च करने होंगे। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय और अन्य क्रिकेट मैचों के टिकट पर पहले की तहत ही 18 प्रतिशत जीएसटी लागू रहेगा।

ये भी पढ़ें : 21 साल के स्टार खिलाड़ी ने बल्ले से मचाई तबाही, धांसू पारी खेल बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

आईपीएल और प्रीमियम लीग्स को 40 प्रतिशत टैक्स स्लब में रखा गया है। सरकार का कहना है कि यह कदम रेवेन्यू अलाइनमेंट और अनावश्यक लग्जरी खर्च पर टैक्स बढ़ाने के लिए उठाया गया है। गौरतलब हो कि विश्व की सबसे बड़ी टी 20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के अब तक 18 सीजन हो चुके हैं। पिछले सीजन का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था। तब उसने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से पराजित किया था।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो