IND vs PAK Live : पाकिस्तान ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND vs PAK Live Score, Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के छठवें मैच के तहत भारत का सामना पाकिस्तान से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की निगाहें बड़ा स्कोर खड़ा करने पर रहने वाली हैं। एशिया कप में इस मैच के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त टक्कर की उम्मीद तो की जा रही है, लेकिन पलड़ा टीम इंडिया का भारी नजर आता है। इसकी वजह यह है कि भारतीय टीम हमेशा से ही पाकिस्तान पर भारी पड़ती है। एशिया कप के आंकड़ें ही देखें तो पाकिस्तान काफी पीछे है।

IND vs PAK : एशिया कप में हेड टू हेड रिकॉर्ड
वनडे और टी 20 प्रारूप को मिलाकर एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 19 बार टक्कर हुई है, जिसमें से 10 मैच भारत जीता है, जबकि 6 पाकिस्तान ने जीते हैं। वहीं 3 मुकाबले दोनों टीमों के बीच बेनतीजा रहे हैं। टी 20 प्रारूप के तहत दोनों ही टीमें हाल ही के समय में अच्छी फॉर्म में नजर आईं हैं। भारत ने पिछले पांच में से चार मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान ने भी ऐसा ही प्रदर्शन करते हुए पांच में से चार मुकाबले जीते हैं। (IND vs PAK Live Score in Hindi)

IND vs PAK Live Score: भारत-पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन देखें 

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो