India vs Oman Highlights, Asia Cup 2025 : सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम का एशिया कप 2025 में दमदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय टीम ने ओमान को बीते दिन 21 रनों से मात देकर मौजूदा टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाने का काम किया। ओमान के खिलाफ खेले गए मैच में टीम इंडिया ने जीत के लिए संघर्ष भी किया।
India vs Oman Highlights : टीम इंडिया ने लगाई जीत की हैट्रिक
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच में कई प्रयोग करते हुए जहां अपने मुख्य के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया, जबकि बल्लेबाजी क्रम में काफी बदलाव किए। सूर्यकुमार यादव खुद बल्लेबाजी के लिए न उतरकर दूसरे खिलाड़ी को मौका देते नजर आए। मैच की बात करें तो भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 188 रन बनाए।
India vs Oman Highlights : अभिषेक और संजू का तूफानी प्रदर्शन
भारत का पहला विकेट शुभमन गिल ( 5) के रूप में जल्द गिर गया था, लेकिन संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की पारी ने शानदार शुरुआत दी। अभिषेक शर्मा ने जहां 15 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रन की पारी खेली। वहीं संजू सैमसन ने 45 गेंदों में 3 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 56 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 18 गेंदों में 1 चौके और दो छक्कों की मदद से 29 रन की पारी खेली, जबकि अक्षर पटेल ने 13 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 26 रन बनाए।
ओमान के लिए शाह फैसल, जितेन रामानंदी, अमीर कलीम ने 2-2 विकेट लिए। इसके जवाब में ओमान उतरी और 20 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन बना सकी। अमीर कलीम ने ओमान के लिए जलवा दिखाते हुए 46 गेंदों में 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 64 रन की पारी खेली। हम्मद मिर्ज़ा ने 33 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 51 रन की पारी खेली। कप्तान जितेंद्र सिंह ने 33 गेंदों 5 चौके की मदद से 32 रन बनाए। दूसरी ओर भारत के लिए हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिया।