IND vs AUS : टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां तीन वनडे मैचों की सीरीज के बाद पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलने वा्ली है। बता दें कि वनडे सीरीज में भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में उतरी थी, मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के तहत 2-1 से जीत दर्ज की थी, लेकिन अब टी 20 सीरीज में टीम इंडिया के पास बदला लेने का मौका होगा।
वैसे भी वनडे की तुलना में टी 20 टीम काफी अलग होगी। टी 20 सीरीज के तहत भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी, साथ ही उपकप्तान शुभमन गिल होंगे। इसके अलावा कई युवा स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला है। भारत की यह टी 20 टीम, वही है, जिसने पिछले दिनों एशिया कप 2025 का खिताब जीता है।
वैसे हम यहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टी 20 सीरीज के शेड्यूल पर गौर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि टी 20 सीरीज के मैच कब-कहां और कितने बजे से खेले जाएंगे।
टी 20 सीरीज के शेड्यूलू की बात करें तो पहला मैच 29 अक्तूबर को कैनबरा में खेला जाएगा। दूसरा टी 20 मैच 31 अक्तूबर को मेलबर्न में खेला जाएगा। तीसरा टी 20 मैच 2 नवंबर को होबार्ट में खेला जाएगा जबकि चौथा टी 20 मैच 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में खेला जाएगा। पांचवां और आखिरी टी 20 मैच 8 नवंबर को ब्रिस्बेन खेला जाएगा।टी 20 मैचों के समय की बात करें तो भारतीय समय के हिसाब से मुकाबले दोपहर 1 बजकर 45 मिनट से खेले जाएंगे।
टी20 सीरीज शेड्यूल
पहला टी20: 29 अक्टूबर, कैनबरा
दूसरा टी20: 31 अक्टूबर, मेलबर्न
तीसरा टी20: 2 नवंबर, होबार्ट
चौथा टी20: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
पांचवां टी20: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन
भारत की 16 सदस्यीय टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर.