IND VS WI : टीम इंडिया ने बनाया तगड़ा प्लान, पहले ही टेस्ट मैच में उतारी जाएगी ये प्लेइंग XI

IND VS WI : एशिया कप 2025 जीतने के बाद टीम इंडिया अपने अगले मिशन पर लगने जा रही है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 अक्टूबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि मुकाबले से पहले सवाल यह है कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है ?

बता दें कि इससे पहले भारत ने जब इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेली थी तो केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने ओपनिंग की थी। इन दोनों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा था। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी यही ओपनिंग जोड़ी नजर आ सकती है। केएल राहुल के पास अनुभव काफी है और यशस्वी जायसवाल भी टेस्ट क्रिकेट के तहत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इंग्लैंड दौरे पर खेली गई टेस्ट सीरीज में भारत ने तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन और करुण नायर को मौका दिया था।

लेकिन करुण नायर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। नंबर तीन की बल्लेबाजी जिम्मेदारी करुण नायर ही निभा सकते हैं। चौथे नंबर पर कप्तान शुभमन गिल का उतरना लगभग तय लग रहा है। उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर रनों की बरसात की थी और कुल 754 रन बनाए थे। यही नहीं उन्होंने प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड जीता था।

ऐसे में गिल एक बार फिर यही कमाल कर सकते हैं। पांचवें नंबर पर देवदत पडिक्कल को उतारा जा सकता है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज की जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल को दी जा सकती है। जबकि दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में नारायरण जगदीशन को बाहर बैठना पड़ सकता है। ऑलराउंडर्स के तौर पर रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुदंर को मौका मिल सकता है। इन तीनों ही प्लेयर्स गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल कर सकते हैं।

पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन:
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पड्डीक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो