IND vs WI 1st Test Live : वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

IND vs WI 1st Test Live : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ख़बर लिखे जाने तक मुकाबले में टॉस हो गया था, जहां वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

बता दें कि आज यहां भारतीय टीम की कप्तानी जहां शुभमन गिल कर रहे हैं, जबकि रोस्टन चेज के हाथों में वेस्टइंडीज का नेतृत्व है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट के तहत शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन भी करके दिखाया था।

भारत ने इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराया था। दूसरी ओर वेस्टइंडीज का हाल ही में टेस्ट में प्रदर्शन फीका रहा है। उसने अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी, जहां उसे तीन मैचों की सीरीज में 0-3 से क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी थी।

IND vs WI 1st Test Live: भारत -वेस्टइंडीज का हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अभी तक कुल 100 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इन टेस्ट मैचों में से जहां भारत ने 23 जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज की टीम 30 मुकाबले जीतने में सफल रही है। दोनों टीमों के बीच अब तक 67 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। वेस्टइंडीज के लिए यह दौरा चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि कैरेबियाई टीम ने 2002 के बाद से भारत के खिलाफ कभी टेस्ट मैच नहीं जीता है।

रोस्टन चेस के नेतृ्त्व वाली वेस्टइंडीज के पास 23 साल बाद भारत को टेस्ट में मात देने का अच्छा मौका है। वहीं वेस्टइंडीज ने 1983-84 से भारतीय सरजमीं पर टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, उसके पास 41 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है।

IND vs WI Live: भारत और वेस्टइंडीज का पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग XI

टीमें:
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): टेगेनरीन चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक अथानाज़े, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज़ (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, जोहान लेने, जेडन सील्स

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो