Asia Cup में पाकिस्तान के उड़ाए होश, अब वेस्टइंडीज को ध्वस्त करेगा ये गेंदबाज

IND vs WI 1st Test : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 अक्टूबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज होने जा रही है। भारत के पास ऐसा खूंखार गेंदबाज है, जो अकेला ही दमदार प्रदर्शन करता है तो वेस्टइंडीज को ध्वस्त कर सकता है। बता दें कि इस गेंदबाज का हाल ही में एशिया कप 2025 में भी जलवा देखने को मिला था।

IND vs WI 1st Test : गेंदबाजी से कहर बरपाएगा ये घातक गेंदबाज

जिस गेंदबाज की हम यहां बात कर रहे हैं, वो चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव हैं, जिन्होंने पूरे एशिया कप में टीम इंडिया के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। वहीं उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ चार विकेट लेकर टीम इंडिया को मैच जितवाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। एशिया कप के बाद कुलदीप यादव का जलवा अब वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में देखने को मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें : शुभमन गिल के निशाने पर आया विराट कोहली का रिकॉर्ड, टेस्ट सीरीज में रचेंगे इतिहास

भारतीय सरजमीं पर स्पिनरों का जलवा देखने को मिलता है। ऐसे में अहमदाबाद में होने वाले पहले टेस्ट मैच में कुलदीप यादव घातक गेंदबाजी से तहलका मचा सकते हैं। बता दें कि कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अभी तक 2 टेस्ट मैचों की 4 पारियों में 24.90 की औसत से 10 विकेट लिए हैं। कुलदीप ने इस दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बार पांच विकेट हॉल भी लिया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में कुलदीप यादव का बेस्ट प्रदर्शन 57 रन देकर 5 विकेट हासिल करना रहा है। विंडीज के बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बेहद कमजोर हैं। ऐसे में कुलदीप यादव के सामने कैरेबियाई टीम सरेंडर कर सकती है।

कुलदीप यादव घरेलू धरती पर शानदार प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं। इस बात की गवाही उनका रिकॉर्ड देता है। कुलदीप यादव ने टीम इंडिया के लिए कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं। कुलदीप ने इस दौरान भारत की धरती पर 9 टेस्ट मैचों में 38 विकेट हासिल किए हैं। कुलदीप यादव ने इस दौरान दो बार पांच विकेट हॉल भी हासिल किए हैं।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो