IND vs UAE Highlights : एशिया कप 2025 का आगाज भारत ने धमाकेदार अंदाज में किया है, जहां यूएई को 9 विकेट से धूल चटा दी। बीते दिन दुबई इंटरेशनल स्टेडियम में भारत और यूएई के बीच टक्कर हुई। मुकाबले में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव और शिवम दुबे की घातक गेंदबाजी के आगे यूएई के बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए।
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025, IND vs UAE Live : कुलदीप-शिवम ने बरपाया कहर, यूएई 57 रनों पर हुई ढेर
IND vs UAE, Asia Cup 2025: कुलदीप-शिवम की गेंदबाजी का कहर
मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर यूएई को बल्लेबाजी का न्योता दिया। यूएई की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप नजर आई। टीम के महज दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके और बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। यूएई के लिए अलीशान शराफू ने 17 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 22 रन बनाए।
A dominating show with the bat! 💪
A 9⃣-wicket win for #TeamIndia after chasing down the target in 4.3 overs. 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/Bmq1j2LGnG#AsiaCup2025 | #INDvUAE pic.twitter.com/ruZJ4mvOIV
— BCCI (@BCCI) September 10, 2025
इसके अलावा कप्तान मोहम्मद वसीम ने दहाई का आंकड़ा छुआ। उन्होंने 22 गेंदों में तीन चौके की मदद से 19 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज यूएई का नहीं चला। भारत की ओर से गेंदबाजी चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने कमाल किया। उन्होंने 2.1 ओवर में 7 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं शिवम दुबे ने दो ओवर में तीन विकेट झटकने का काम किया। जसप्रीत बुमराह , अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने भी 1-1 विकेट लिया।
IND vs UAE, Asia Cup 2025 : भारत ने महज 27 गेंदों में यूएई को चटाई धूल
भारत के सामने मामूली सा लक्ष्य था जिसने उसने महज 27 गेंदों में हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने 4.3 ओवर में एक विकेट खोकर 60 रन बनाते हुए जीत अपने नाम की। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 30 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने 9 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 20 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी दो गेंदों में एक छक्के के साथ 7 रन बनाकर टीम की जीत में योगदान दिया।