IND vs UAE, Asia Cup 2025 : सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जिस अंदाज में एशिया कप का आगाज किया है, इसकी कल्पना शायद ही किसी ने की हो, जहां टीम इंडिया ने नया इतिहास रच दिया। भारत ने अपने पहले ही मैच में यूएई को हराकर टी 20 इतिहास की एक बड़ी जीत दर्ज की है।
ये भी पढ़ें:IND vs UAE Highlights: भारत ने एशिया कप का किया तूफानी आगाज, महज 27 गेंदों में यूएई को चटाई धूल
IND vs UAE: टीम इंडिया का यूएई के खिलाफ जीत के साथ बड़ा धमाका
भारत ने यूएई के खिलाफ जो बड़ी जीत दर्ज की है, उससे प्वाइंट्स टेबल में खलबली मच गई है। यही नहीं भारत की जीत से पाकिस्तान और ओमान जैसी दूसरी टीमों की नींद उड़ गई है, जो इस ग्रुप में हैं। मुकाबले में भारत ने यूएई को महज 57 रनों पर ढेर करने का काम किया, इसके जवाब में लक्ष्य को सिर्फ 4.3 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल किया। 9 विकेट से मिली इस धमाकेदार जीत से भारत को अंक तालिका में 2 अंक मिले।
एशिया कप की प्वाइंट्स टेबल में भारत का जबरदस्त फायदा । Asia Cup 2025 Points Table
भारतीय टीम का नेट रन रेट अब +10.483 का हो गया है, जिसके कारण ही भारत ग्रुप ए का टेबल टॉप कर रहा है। वहीं हार के साथ यूएई की टीम टेबल में सबसे नीचे नंबर 4 पर नजर आ रही है, जिनका नेट रन रेट अब -10.843 है। यूएई की टीम के लिए अब टूर्नामेंट में आगे का सफर बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया है। वहीं भारत के लिए सुपर 4 में पहुंचने का रास्ता बेहद आसान हो गया है।

भारत जहां ग्रुप ए में अंक तालिका में टॉप कर रहा है, वहीं ग्रुप बी में अफगानिस्तान की टीम पहले स्थान पर है। अफगानिस्तान ने भी अपना पहला मैच हांगकांग के खिलाफ जीतकर दो अंक जुटाए थे। अफगानी टीम का नेट रन रेट अंक तालिका में +4.700 का है। वहीं हांगकांग की टीम ग्रुप भी में लास्ट पर है, जिनका नेट रन रेट -4.700 का है।