IND VS SA: शर्मनाक हार से तिलमिलाए कप्तान सूर्या, मैच के बाद दिया विस्फोटक बयान

IND VS SA, T20 World Cup 2026 : टी 20 विश्व कप 2026 में भारत का जीत का सिलसिला आखिरकार टूट गया। टीम इंडिया को मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार चार जीत के बाद हार मिली। सुपर 8 राउंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में भारत को करारी हार मिली। हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव निराश नजर आए और उन्होंने अपनी टीम को लेकर बड़ा बयान भी दिया।

Team India Semi-Finals Qualification Scenario : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत, जानिए समीकरण

शर्मनाक हार के बाद कप्तान सूर्या का बड़ा बयान

कप्तान सूर्या ने हार के बाद कहा, शुरुआत में हम खेल में बने रहे। शुरुआत में हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। 7 से 15 ओवर तक उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और फिर हमने वापसी की। गेंदबाजी अच्छी रही लेकिन बल्लेबाजी और बेहतर हो सकती थी। कभी-कभी आपको सोचना पड़ता है कि आप पावरप्ले में मैच नहीं जीत सकते लेकिन हार सकते हैं। हमें जिस तरह की साझेदारियां की जरूरत थी, वैसी नहीं बन पाईं। खेल का हिस्सा है। हम इससे सीखेंगे। संभलकर खेलेंगे और वापसी करेंगे। भारत को सेमीफाइनल का रास्ता बनाने के लिए अपने आखिरी दो मैच जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ हर हाल में बड़े अंतर से जीतने होंगे।

IND VS SA: टीम इंडिया को मिली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार

मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही थी और एक समय में 20 रन पर तीन विकेट हो गए थे, लेकिन इसके बाद डेविड मिलर और डेवोल्ड ब्रेविस की अहम साझेदारी ने दक्षिण अफ्रीका को मुश्किल से निकाला। डेविड मिलर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 35 गेंदों में 7 चौके और तीन छक्कों की मदद से 63 रन की पारी खेली। वहीं डेवोल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 3 चौके और इतने ही छक्के लगाते हुए 45 रन जड़े। ट्रिस्टन स्टब्स ने भी योगदान दिया और 24 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 44 रन की पारी खेली।
भारत के लिए गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह ने कमाल किया। उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह ने अपने स्पेल के चार ओवर में 28 रन दिए और दो विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 47 रन देकर एक विकेट और शिवम दुबे ने 2 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया। वहीं हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 45 रन खर्च किए। इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही, ईशान किशन (0) पहले ही ओवर में बिना खाता खोले लौटे और इसके बाद जल्द ही अभिषेक शर्मा (15) भी पवेलियन चलते बने। तिलक वर्मा (1) भी फ्लॉप रहे और कप्तान सूर्यकुमार यादव (18) भी जलवा नहीं दिखा सके।
हार्दिक पांड्या 18 रन बना सके और शिवम दुबे ने 37 गेंदों में एक और तीन छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेलकर टीम के लिए मैदान पर संघर्ष किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पूरी भारतीय टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 18.5 ओवर में 111 रनों पर ढेर हो गई। दक्षिण अफ्रीका की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। मार्को यान्सन ने 3.5 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं केशव महाराज ने 3 ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिए। एडेन मार्कराम ने एक विकेट और कोरबीन बॉस ने 3 ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिए।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो