IND vs PAK : भारत ने एशिया कप 2025 में सुपर फोर में भी पाकिस्तान को धूल चटाकर जीत का चौका मौजूदा टूर्नामेंट में लगाया है। मुकाबले में पहले भारतीय गेंदबाजों ने जलवा दिखाया और फिर इसके बाद बल्लेबाजों का कहर देखने को मिला। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाए, इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में अभिषेक शर्मा की 74 और शुभमन गिल की 47 रन की पारी के दम पर 6 विकेट से जीत हासिल की। हम यहां उन खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं, जो पाकिस्तान की हार के सबसे बड़े मुज़रिम रहे हैं।
India cruise to a handsome victory! ✌️
Abhishek & Shubman batted like men on a mission, killing the chase in the powerplay.
With cameos through the batting order, 🇮🇳 hunted down the target with relative ease. ✅#INDvPAK #DPWorldAsiaCup2025 #ACC pic.twitter.com/h5xT3hfvmY— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 21, 2025
सलमान अली आगा
पाकिस्तान की हार के सबसे बड़े मुज़रिम कप्तान सलमान अली आगा रहे हैं, जिनकी पूरी पाकिस्तान में आलोचना हो रही है। सलमान आगा बल्ले से फ्लॉप मैच में रहे ही, साथ ही उन्होंने बेहद खराब कप्तानी की। मुकाबले में सलमान आगा ने 13 गेंदों में 1 छक्के की मदद से नाबाद 17 रन बनाए। वहीं खराब कप्तानी करते हुए गलत फैसले लिए। उन्होंने गेंदबाजों का सही से इस्तेमाल नहीं किया। मुकाबले में मोहम्मद नवाज से गेंदबाजी न कराने के उनके फैसले पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Ind vs Pak Highlights: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, एशिया कप में दर्ज की चौथी जीत
फख़र ज़मान
पाकिस्तान के अहम खिलाड़ी फख़र ज़मान भी भारत के खिलाफ फ्लॉप रहे। उन्होंने 9 गेंदों में 15 रन बनाए। फख़र हार्दिक पांड्या की गेंद पर विकेट के पीछे संजू सैमसन को कैच देकर आउट हुए। हालांकि उनके कैच पर पाकिस्तान ने सवाल भी खड़े किए हैं, जिसको लेकर विवाद हुआ।
हुस्सैन तलत
पाकिस्तान ने हुस्सैन तलत को भारत के खिलाफ डेब्यू का मौका दिया, लेकिन भारी दबाव वाले मैच में यह खिलाड़ी भी फ्लॉप साबित हुआ और पाकिस्तान की हार का मुज़रिम बन गया। हुस्सैन तलत ने 11 गेंदों में 10 रन बनाए, जो कुलदीप यादव की गेंद पर वरुण चक्रवर्ती को कैच दे बैठे।
शाहीन शाह अफरीदी
पाकिस्तान के प्रमुख गेंदबाज माने जाने वाले शाहीन शाह अफरीदी की पहले अभिषेक शर्मा और फिर शुभमन गिल ने जमकर धुनाई की। शाहीन ने 3.5 ओवर में 40 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं मिला।
सैम अयूब
युवा ऑलराउंडर कहे जाने वाले सैम अयूब की भी भारत के खिलाफ जमकर धुनाई हुई। उन्होंने 3 ओवर में 35 रन दिए और बल्ले से भी कुछ कमाल नहीं कर सके। सैम ने 17 गेंदों में 21 रन बनाए।
अबरार अहमद
पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके, उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 42 रन देकर एक विकेट लिया।