IND VS PAK : एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर टक्कर आज होने जा रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में सुपर 4 राउंड के तहत मैच खेला जाना है। बता दें कि मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है।
ग्रुप स्टेज के तीनों मैच भारत ने अपने नाम किए। पिछले मैच में ओमान के खिलाफ टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में प्रयोग करती हुई नजर आई थी। कप्तान ने अपने कुछ मुख्य खिलाड़ियों को आराम भी दिया था। वहीं अब पाकिस्तान के खिलाफ भी सूर्यकुमार यादव प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ ही उतरेंगे।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK के बीच आज फिर महामुकाबला, जानिए फ्री में कब -कहां और कैसे देखें लाइव
IND VS PAK : टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे दो बदलाव
पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव होंगे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की प्लेइंग इलेवन में एंट्री होगी। वहीं तेज गेंदबाज हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन से बाहर जाना पड़ेगा। टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन की बात करें तो आज एशिया कप 2025 के सुपर 4 मैच में अभिषेक शर्मा और उपकप्तान शुभमन गिल पारी का आगाज करेंगे।
कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। तिलक वर्मा नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका संजू सैमसन निभाएंगे। बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या खेलेंगे। वहीं अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा। जसप्रीत बुमराह को एकमात्र मुख्य तेज गेंदबाज के रूप में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत की संभावित Playing XI
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या