IND vs PAK, Sanju Samson : एशिया कप 2025 में टीम इंडिया शानदार फॉर्म में चल रही है। ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में भारत ने ओमान को हराया था। इस मैच में संजू सैमसन ने जलवा दिखाते हुए अर्धशतकीय पारी खेली थी। अब भारतीय टीम सुपर 4 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान से भिड़ंने वाली है। रविवार को दुबई में होने वाले इस मैच के तहत संजू सैमसन बल्ले से जलवा दिखाते हुए इतिहास रचते हुए बड़ा कारनामा कर सकते हैं।
IND vs PAK : संजू सैमसन पाकिस्तान के खिलाफ दिखाएंगे जलवा
ओमान के खिलाफ मैच में संजू सैमसन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था और उन्होंने शानदार 56 रन बनाए। इस दौरान संजू ने अपनी पारी में 45 गेंद का सामना किया और तीन चौकों के साथ तीन छक्के भी लगाए। संजू सैमसन यही लय जारी रखते हैं तो पाकिस्तान के खिलाफ पारी बड़ी खेल सकते हैं। संजू सैमसन भारत के लिए अभी तक 45 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेलकर 917 रन बना चुके हैं। उनके नाम इस प्रारूप में तीन शतक और इतने ही अर्धशतक जड़े हैं।
IND vs PAK : संजू सैमसन के पास इतिहास रचकर करेंगे बड़ा कारनामा
संजू सैमसन के पास 1000 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे करने का मौका है। हालांकि इसके लिए उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ी पारी खेलनी होगी। संजू को अब एक हजार टी 20 अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे करने के लिए केवल 83 रनों की जरूरत है। संजू सैमसन अगर पाकिस्तान के खिलाफ छोटी पारी खेलते हैं तो अगले मैच में एक और पारी खेलकर यह उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं।