VIDEO: पाकिस्तानी खिलाड़ी के ‘आतंकी’ सेलिब्रेशन पर बवाल, सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा

IND VS PAK, Sahibzada Farhan : एशिया कप में सुपर फोर राउंड के तहत बीते दिन भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखने को मिली। मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदने का काम किया। मुकाबले में एक पाकिस्तानी खिलाड़ी अपने विवादित सेलिब्रेशन को लेकर चर्चा में रहा है, जिसको लेकर फैंस का सोशल मीडिया पर गुस्सा फूटा।

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी से पाकिस्तान की उड़ाईं धज्जियां, मैदान पर लगाई रिकॉर्ड्स झड़ी

मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। पाकिस्तान की टीम ने पहले खेलते हुए ओपनर बल्लेबाजों के दम पर शानदार शुरुआत की। साहिबज़ादा फरहान ने पाकिस्तान के लिए 45 गेंदों में 5 चौके और तीन छक्कों की मदद से 58 रनों की पारी खेली।

फरहान ने अपना 34 गेंदों में अर्धशतक पूरा करके मैदान पर विवादित सेलिब्रेशन किया। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज ने मैदान पर एक ऐसी शर्मनाक हरकत की, जिसने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की गंदी मानसिकता को उजागर कर दिया। अर्धशतक पूरा करने के बाद साहिबजादा फरहान ने भारतीय डगआउट की ओर देखते हुए हवा में बंदूक चलाने का जेशचर किया, जिसे गन सेलिब्रेशन कहा जा रहा है।

उन्होंने तीन बार ऐसा किया। इस दौरान उनके साथ क्रीज पर मौजूद सैम आयुब ने उनके हेलमेट पर हाथ मारकर ऐसा दिखाया मानो वो उनका जोश और बढ़ा रहे हों। यह देखकर फैंस का सोशल मीडिया पर तीखा रिएक्शन देखने को मिला है। भारत में साहिबज़ादा फरहान के इस सेलिब्रेशन की काफी ज्यादा आलोचना हो रही है।

इसके लिए उनकी आतंकवादी मानसिकता कहा जा रहा है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ समय में विवाद सीमा पर काफी बढ़ा है। पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर करके पाकिस्तान को जवाब दिया था। मौजूदा एशिया कप में भी भारतीय टीम पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी से हाथ भी नहीं मिला रही है।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो