IND vs PAK, Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 में आज यानि रविवार, 14 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर होने वाली है। दोनों टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत की उम्मीद की जा रही है।
IND vs PAK महामुकाबले में टॉस बनेगा मैच का बॉस
वैसे तो भारत हमेशा से ही पाकिस्तान पर भारी पड़ता रहा है। इस बार भी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एक खतरनाक टीम मैदान पर उतरने वाली है। हालांकि कुछ आंकड़ें सामने आए हैं कि दुबई के मैदान पर टॉस की अहम भूमिका रहती है। ऐसे में भारत vs पाकिस्तान मुकाबले में भी टॉस मैच का बॉस बनेगा। जो भी कप्तान इस मैच के तहत टॉस जीतेगा, उसके लिए मुकाबला जीतना भी आसान हो जाएगा।
All Set & Raring To Go 👍 💪
It’s Match No. 2️⃣ for #TeamIndia 🇮🇳 in #AsiaCup2025 pic.twitter.com/vKUgTJ1HAD
— BCCI (@BCCI) September 14, 2025
IND vs PAK: सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
दुबई के मैदान पर क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप के तहत भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत अब तक 3 बार हुई है। इन तीनों ही मैच में जीत उस टीम के हाथों में आएगी, जिसने रनों का पीछा किया है। 2021 में इसी ग्राउंड पर पाकिस्तान ने टी 20 विश्व कप के मैच में टीम इंडिया को 10 विकेट से रौंद डाला था।
वहीं 2022 में एशिया कप में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराया था। इसके बाद इसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने रन चेज करते हुए पड़ोसी मुल्क को 5 विकेट से हराया था। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में हर बार टॉस की बड़ी भूमिका रही है।
Asia Cup 2025 में भारत और पाकिस्तान
एशिया कप की इस बार शुरुआत भारत ने यूएई को हराकर की है। दूसरी ओर पाकिस्तान भी ओमान को हराकर आ रही है। भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें जीत की लय बरकरार रखने के लिए मैदान पर उतरने वाली हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम, किस पर भारी पड़ती है। वैसे कागजों पर देखें तो भारतीय टीम काफी मजबूत दिख रही है।