IND vs PAK के बीच आज फिर महामुकाबला, जानिए फ्री में कब -कहां और कैसे देखें लाइव

IND vs PAK Live Streaming, Asia Cup 2025 Super 4: एशिया कप 2025 में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर होने वाली है। ग्रुप स्टेज के तहत खेले गए मैच में तो सूर्या एंड कंपनी ने पाकिस्तान को बुरी तरह धूल चटाई थी, वहीं अब सुपर 4 के मैच तहत दोनों टीमें आज रविवार, 21 सितंबर को आमने-सामने होने जा रही हैं।

IND vs PAK Live Streaming: कितने बजे से शुरू होगा भारत-पाकिस्तान मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ही मैच खेला जाना है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से रात 8 बजे से खेला जाएगा, जबकि मुकाबले में टॉस आधे घंटे पहले हो जाएगा। वैसे तो एशिया कप के मैचों का प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के द्वारा किया जा रहा है, लेकिन हम आपको यहां बता रहे हैं कि इस मैच का आप फ्री में कैसे आनंद उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: T20I में Arshdeep Singh ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम

IND vs PAK Live Streaming: किस चैनल पर आएगा भारत-पाकिस्तान मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर दुनिया भर की निगाहें रहने वाली हैं। भारतीय फैंस भी इस मैच का अब बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला महामुकाबला सोनी स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर लाइव आएगा। इसके अलावा ऑनलाइन सोनी लिव ऐप और फैनकोड पर लाइव देख सकते हैं। इन जगहों पर पैसे खर्च करके सब्सक्रिप्शन लेना होगा। फ्री में ये मैच डीडी स्पोर्ट्स पर प्रसारित किया जाएगा।

IND vs PAK Live Streaming: कब -कहां और कैसे फ्री में देखें लाइव मैच

कई फैंस की शिकायत थी कि फ्री में वो भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं देख पा रहे हैं। ऐसे में अब डीडी स्पोर्ट्स पर इस महामुकाबले का आप आनंद ले सकते हैं। फ्री डिश टीवी के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भारत और पाकिस्तान के मैच को लाइव फ्री में देखा जा सकता है।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो