IND vs PAK के बीच इस दिन फिर होगी भिड़ंत, जानिए कब-कहां खेला जाएगा महामुकाबला

IND vs PAK : भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा से ही रोमांचक भिड़ंत होती रही है। हाल ही में पुरुष टी 20 एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बार आमना-सामना हुआ, जहां सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने फाइनल समेत तीनों में मैच पाकिस्तान को हराकर अपना दबदबा कायम किया।

Asia Cup 2025 के बाद फिर भिड़ेंगे भारत -पाकिस्तान

फैंस के लिए खुशख़बरी यह आई है कि एशिया कप के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर टक्कर देखने को मिल सकती है, वो भी हाल ही के समय में क्रिकेट के मैदान पर ही है। बता दें कि महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का आगाज 30 सितंबर से होने जा रहा है। इस बड़े टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर होनी तय है। वैसे हम यहां आपको जानकारी दे रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच कब-कहां मैच खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को धूल चटाने वाली टीम इंडिया पर हुई पैसों की बरसात, BCCI ने किया करोड़ों के इनाम का ऐलान

Women’s World Cup में खेला जाएगा IND vs PAK के बीच मैच

माना जा रहा है कि महिला वर्ल्ड कप में एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच चरम पर होगा, जब भारत और पाकिस्तान की महिला टीम एक दूसरे के खिलाफ मैच के लिए मैदान पर उतरेंगी। यहां भी भारतीय महिला टीम पाकिस्तान को धूल चटाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। महिला वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 5 अक्तूबर को होना है। दोनों टीमें श्रीलंका के कोलंबो में एक -दूसरे के खिलाफ मैच खेलेंगी।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो