Ind vs Pak Highlights Asia cup 2025: एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम का धांसू प्रदर्शन जारी है, जहां टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दूसरी बार रौंदने का काम किया। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में सुपर फोर के मैच के तहत टक्कर हुई। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बीते दिन खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदने का काम किया।
ये भी पढ़ें : IND vs PAK Live Score : भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
Ind vs Pak Highlights: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल
मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से साहिबज़ादा फरहान ने 45 गेंदों में 5 चौके और तीन छक्कों की मदद से 58 रन बनाए। इसके अलावा पाकिस्तान के लिए सैम अयुब ने 17 गेंदों में 21 और मोहम्मद नवाज ने 19 गेंदों में 21 रन की पारी खेली। फख़र ज़मान ने 9 गेंदों में 15 और कप्तान सलमान अली आगा नाबाद 17 रन बना सके।
𝗔 𝗰𝗹𝗶𝗻𝗶𝗰𝗮𝗹 𝘄𝗶𝗻 𝗶𝗻 𝘁𝗵𝗲 𝗯𝗮𝗴 𝗶𝗻 #𝗦𝘂𝗽𝗲𝗿𝟰! 🙌#TeamIndia continue their winning run in the #AsiaCup2025! 👏 👏
Scoreboard ▶️ https://t.co/CNzDX2HKll pic.twitter.com/mdQrfgFdRS
— BCCI (@BCCI) September 21, 2025
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह महंगे साबित हुए और 4 ओवर में 45 रन देकर उन्होंने कोई विकेट नहीं लिया। लेकिन शिवम दुबे ने 4 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट झटके। वहीं हार्दिक पांड्या ने 3 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट लिया। कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट झटका।
Ind vs Pak Highlights : अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के तूफान में उड़ा पाकिस्तान
इसके जवाब में उतरी में भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दी और दोनों बल्लेबाजों के बीच 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 189 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 74 रन की पारी खेली।
शुभमन गिल ने 28 गेंदों में 8 चौके की मदद से 47 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 19 गेंदों में 2 चौके और इतने छक्कों की मदद से नाबाद 30 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 4 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं अबरार अहमद ने 4 ओवर में 42 रन देकर एक विकेट और फहीम अशरफ ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया।