IND vs PAK, Asia Cup 2025 : एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का सामना होने वाला है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम में एक ऐसा खिलाड़ी नजर आ रहा है, जो पूरी पाकिस्तानी टीम पर भारी पड़ सकता है। बता दें कि इस खिलाड़ी ने एशिया कप के पहले मैच में यूएई के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करके दिखाया था।
IND vs PAK, Asia Cup 2025 : कुलदीप यादव पाक के खिलाफ बरपाएंगे कहर
हम बात कर रहे हैं कि चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की, जिन्होंने पहले ही मैच में 4 विकेट लेकर तहलका मचाया था। अब ऐसा ही कुछ यानि दमदार प्रदर्शन वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी कर सकते हैं। कुलदीप यादव का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है और इसकी गवाही आंकड़े भी देते हैं। बता दें कि घातक स्पिनर ने पाकिस्तान के खिलाफ सभी प्रारूप में मिलाकर अब तक 6 मैच खेले हैं, इसमें उन्होंने 15 विकेट झटके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उनका इकोनॉमी रेट 3.89 का रहा है और उनका गेंदबाजी औसत 14.0 का है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने दिया विवादित और भड़काऊ बयान, जानिए क्या कहा
कुलदीप यादव का टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 41 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया है और कुल 73 विकेट झटके हैं। भारतीय टीम की जीत में कुलदीप यादव का बड़ा किरदार है। उनकी मौजूदगी में टीम ने 27 मैच जीते हैं और इसमें उन्होंने 61 विकेट अपने नाम किए हैं। बता दें कि पकिस्तान के खिलाफ मैच में भी कुलदीप यादव भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। मुकाबला दुबई में खेला जाना है, जहां स्पिनरों को मदद मिलती है। ऐसे में कुलदीप यादव अपनी फिरकी से पाकिस्तानी गेंदबाजों को नचाते हुए नजर आ सकते हैं।