IND vs PAK Asia Cup 2025 Final Highlights: कुलदीप और तिलक के कहर से पाकिस्तान तहस-नहस, टीम इंडिया ने जीती 9 वीं एशिया कप ट्रॉफी

IND vs PAK Asia Cup 2025 Final Highlights : टीम इंडिया ने मौजूदा एशिया कप में पाकिस्तान का तीन बार सामना किया और जीत की हैट्रिक लगाई। भारत ने पहले ग्रुप स्टेज के मैच में पाकिस्तान को धूल चटाई थी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच सुपर फोर में भी आमना-सामना हुआ, जहां टीम इंडिया ने पाकिस्तान को मात दी थी।

IND vs PAK Highlights: कुलदीप यादव की फिरकी ने किया कमाल

फाइनल मैच की बात करें तो टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी में कुलदीप यादव चमके जबकि तिलक वर्मा ने बल्ले से जलवा दिखाते हुए जीत दिलाई। मुकाबले में पहले खेलते हुए पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रनों पर ढेर हो गई। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 38 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 57 रन की पारी खेली।

फख़र ज़मान ने 35 गेंदों में दो चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 46 रन की पारी का योगदान दिया। टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने भी 2-2 विकेट लिए। इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी, लेकिन 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बनाकर जीत उसने दर्ज की।

IND vs PAK Highlights: तिलक वर्मा ने तूफानी पारी से पाकिस्तान की उड़ाई धज्जियां

भारत के लिए तिलक वर्मा ने 53 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने 22 गेंदों में 33 और संजू सैमसन ने 21 गेंदों में 24 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से फहीम अशरफ को सबसे ज्यादा तीन विकेट मिले, जबकि शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद को 1-1 विकेट मिले।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो