टीम इंडिया ने क्यों नहीं ली मोहसिन नकवी से एशिया कप की जीती हुई ट्रॉफी, सामने आई वजह-VIDEO

IND vs PAK Asia Cup 2025 Final : भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदकर 9वीं बार एशिया कप जीतकर इतिहास रचा है। दुबई में खेले गए फाइनल मैच के बाद काफी ड्रामा भी देखने को मिला, जहां पाकिस्तान बेइज्जत होता हुआ नजर आया।

IND vs PAK : टीम इंडिया ने मैदान पर की मोहसिन नकवी की बेइज्जती

टीम इंडिया ने ACC के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से एशिया कप 2025 की ट्रॉफी लेने से इनकार किया तो बवाल देखने को मिला। टीम इंडिया ने पूरे एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रुख साफ रखा। कप्तान से लेकर खिलाड़ियों तक ने मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK Asia Cup 2025 Final Highlights: कुलदीप और तिलक के कहर से पाकिस्तान तहस-नहस, टीम इंडिया ने जीती 9 वीं एशिया कप ट्रॉफी

बता दें कि मोहसिन नकवी पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ( PCB) के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कई दफा भारत विरोधी बयान दिए हैं। यही नहीं मोहसिन नकवी ने पिछले दिनों एक्स पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वीडियो डाला था, जिसमें वह प्लेन क्रैश होने का इशारा करते हुए गोल का जश्न मना रहे थे। भारतीय एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अल जरोनी से ट्रॉफी लेने के लिए तैयार थे, लेकिन मोहसिन नकवी ने ऐसा नहीं होने दिया।

BCCI ने बताया कारण क्यों टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी ने नहीं ली ट्रॉफी

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “हमने ACC चेयरमैन से एशिया कप ट्रॉफी न लेने का फैसला किया है, जो पाकिस्तान के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। इसलिए हमने उनसे ट्रॉफी न लेने का फैसला किया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह सज्जन मेडल के साथ ट्रॉफी भी ले जाएंगे। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और हम आशा करते हैं कि ट्रॉफी और मेडल जल्द से जल्द भारत को लौटा दिए जाएंगे। नवंबर में दुबई में ICC का सम्मेलन है। अगले सम्मेलन में, हम ACC चेयरमैन के कृत्य के खिलाफ बहुत गंभीर और कड़ा विरोध दर्ज कराएंगे।”

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो