एशिया कप में आज IND vs BAN की होगी टक्कर, जानिए कब-कहां और कैसे फ्री में देखें लाइव

IND vs BAN, Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 में आज भारत का सामना बांग्लादेश से होना है। दोनों टीमें सुपर 4 राउंड के तहत दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मुकाबला तो भारतीय समय के हिसाब से ही रात 8 बजे से खेला जाना है। मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन ही किया है। टीम इंडिया अपने लगातार चार मुकाबले जीत चुकी है। दूसरी ओर बांग्लादेश भी लय में दिख रही है, उसने सुपर 4 राउंड में श्रीलंका को भी हराने का काम किया। टीम इंडिया एक और जीत दर्ज करती है तो फाइनल का टिकट कटा सकती है।

हम यहां जानकारी दे रहे हैं कि भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले इस मैच को कब-कहां और कैसे लाइव देखा जा सकता है। बता दें कि भारत और बांग्लादेश मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। आप अपने अनुसार भाषा का चयन भी कर सकते हैं।

वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और फोन कोड पर होगी। इसके अलावा मुकाबले को आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। डीडी स्पोर्ट्स पर मुकाबला देखने के लिए आपको एक भी रुपए खर्च नहीं करने होंगे।

मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से रात 8 बजे से शुरू होगा, जबकि 7:30 बजे मुकाबले में टॉस हो जाएगा। बता दें कि दुबई का मौसम काफी गर्म है और तापमान 36 डिग्री से 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया गया है। भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान बारिश की होने की संभावना नहीं है। बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच टी 20 रिकॉर्ड एकतरफा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 17 बार टक्कर हुई है। भारत ने जहां 16 मुकाबले जीते हैं, जबकि बांग्लादेश को एक ही मैच में जीत मिल पाई है। ऐसे में भारत का पलड़ा ज्यादा भारी है।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो