IND VS AUS : दूसरे वनडे में भी बारिश डालेगी ख़लल, मौसम को लेकर आया ये अपडेट

IND VS AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज में मौसम को लेकर चिंताए हैं। पहला मैच पर्थ में खेला गया था, जहां बारिश ने ख़लल डालकर पूरा मजा किरकिरा किया था। मैच के दौरान कई बार बारिश की वजह से खेल रोकना पड़ा था। यही नहीं 26-26 ओवर का ही मैच हुआ था, जिसमें टीम इंडिया को हार मिली थी।

ये भी पढ़ें:IND VS AUS 2nd ODI: बल्लेबाज़ या गेंदबाज़, किसका दिखेगा जलवा, जानिए एडिलेड में कैसी मिलेगी पिच

IND VS AUS 2nd ODI: दूसरे वनडे मैच में कैसा रहेगा मौसम

दूसरा वनडे मैच एडिलेड में खेला जाना है। ऐसे में सवाल है कि क्या यहां भी बारिश का ख़लल देखने को मिलेगा ?मुकाबले से पहले एडिलेड में काफी बारिश देखने को मिली थी। बारिश के कारण टीमों को अभ्यास में भी कुछ दिक्कत का सामना करना पड़ा था।

 

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे वनडे में बारिश दख़ल नहीं देगी। हालांकि कंडीशन ओवरकास्ट जरूर हो सकती हैं, जिससे तेज़ गेंदबाज़ों को भी मदद मिलने की उम्मीद है। वहीं तापमान करीब 21 डिग्री के आसपास रह सकता है, जो सबसे कम 9 डिग्री तक जा सकता है।

IND VS AUS दूसरे वनडे मैच को कब-कहां और कैसे देखें फ्री में लाइव

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच गुरुवार, 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से सुबह 9 बजे से शुरू होगा जबकि मैच में टॉस करीब आधे घंटे पहले 8 बजकर 30 मिनट पर होगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के इस मैच को डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देखा जा सकता है। इसके अलावा जियो हॉटस्टार पर मैच को देखा जा सकता है।स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2 (अंग्रेजी कमेंट्री), स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी (हिंदी कमेंट्री), और अन्य क्षेत्रीय चैनल जैसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़ पर मैच का लाइव टेलिकास्ट देख सकते हैं।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो