IND vs AUS : टीम इंडिया (Team India ) इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर तीन वनडे मैचों ( ODI Series ) की सीरीज खेल रही है। शुभमन गिल (Shubman Gill ) की कप्तानी वाली भारतीय टीम को पहले मैच में करारी हार मिली थी। ऐसे में अब टीम इंडिया के लिए करो या मरो की जंग हो गई है। दूसरा वनडे मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेला जाना है, जहां वापसी के लिए कप्तान गिल अपनी रणनीति में बदलाव कर सकते हैं।
IND vs AUS 2nd ODI: टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में होंगे बड़े बदलाव
माना जा रहा है कि दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया बड़े बदलाव के साथ उतरेगी। पहले मैच में फ्लॉप रहने वाले खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाकर प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए जा सकते हैं। पहले वनडे मैच में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा था। रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल बल्ले से कमाल नहीं कर सके थे। वहीं मध्यमक्रम के अहम बल्लेबाज केएल राहुल ने कुछ रन किए थे।
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में पहली बार विराट कोहली के साथ घटी ये घटना, फैंस को भी लगा तगड़ा झटका
IND vs AUS : प्लेइंग इलेवन से इन दो खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता
भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर में तो बदलाव की संभावना नजर नहीं आती है, लेकिन गेंदबाजी विभाग में प्रमुख रूप से दो बदलाव हो सकते हैं। वाशिंगटन सुंदर की जगह चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को मौका मिल सकता है। बता दें कि पहले वनडे मैच में कुलदीप यादव को नहीं खिलाए जाने पर कप्तान कप्तान गिल और हेड कोच की आलोचना की गई थी।
ये भी पढ़ें: विराट या रोहित नहीं, बल्कि इस भारतीय ने उड़ाई ऑस्ट्रेलिया की धज्ज्यिां, देखें आंकड़ें
यही नहीं कुलदीप यादव शानदार फॉर्म में भी रहे हैं। उन्होंने तीनों ही प्रारूप में टीम इंडिया के लिए कमाल किया है। ऐसे में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की बात कही जा रही है। इसके अलावा एक बड़ा बदलाव तेज गेंदबाजी विभाग में हो सकता है। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) पहले मैच में कुछ कमाल नहीं कर सके थे, ऐसे में उनकी जगह दूसरे वनडे मैच में प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) को मौका मिल सकता है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11 (India’s Probable Playing 11 For 2nd ODI )
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा