IND vs AUS Live Score, 3rd ODI : ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND vs AUS Live Cricket Score, 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर आज यानि शनिवार, 25 अक्टूबर को खेला जा रहा है। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारत की कप्तानी जहां शुभमन गिल कर रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व मिचेल मार्श के हाथों में है।

मिचेल मार्श ने टॉस जीतने के बाद कहा, हम पहले बल्लेबाज़ी करेंगे। विकेट वाकई बहुत अच्छा लग रहा है। जिस तरह से युवा खिलाड़ी मैदान पर उतरे, वो हमारे लिए अच्छे संकेत हैं। आज 3-0 से आगे बढ़ने का शानदार मौका है। ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए ज़ेवियर की जगह एलिस को मौका दिया है।

शुभमन गिल ने टॉस के बाद कहा, हम पहले गेंदबाज़ी करते। हमें वो मिला जो हम चाहते थे। हमारे पास बस उतने ही रन थे जितने स्कोर पर थे। आपको अपने मौके भुनाने होते हैं। अंत में, उन्होंने अच्छा खेला। टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं, अर्शदीप सिंह और नीतीश रेड्डी की जगह कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया है।

शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम आज यहां अपनी लाज बचाने के लिए उतरी है। टीम इंडिया ने मौजूदा सीरीज के पहले दो मैच गंवा दिए, ऐसे में अब उस पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। एडिलेड में खेले गए पिछले मैच में दो विकेट से हार भारत को मिली थी। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया लगातार जीत के बाद और भी खूंखार हो गई है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए आखिरी वनडे में भी बड़ी चुनौती बनेगी।

टीमें:
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, नाथन एलिस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो