IND vs AUS : भारत की हार से मचा बवाल, तीसरे टी 20 की प्लेइंग XI में होंगे बड़े बदलाव

IND vs AUS : टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेल रही है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा अच्छा नहीं जा रहा है। सीरीज का पहला टी 20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, वहीं दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 4 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS, 1st T20I Live : ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, देखें पहले टी 20 की प्लेइंग इलेवन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी 20 मैच होबार्ट में 2 नवंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया अब सीरीज में वापसी के लिए प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव कर सकती है। लेकिन अब भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन से कौन अंदर होगा और कौन बाहर होगा, यह देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा।

तीसरे टी 20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन की बात करें तो अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ही पारी का आगाज करेगी। दूसरे मैच में जहां बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे तो मुश्किल वक्त में अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक लगाकर टीम के स्कोर को बढ़ाने में योगदान दिया था।

मिडिल ऑर्डर में एक बार फिर संजू सैमसन नंबर 3 की बल्लेबाजी जिम्मेदारी निभा सकते हैं, जबकि नंबर चार पर कप्तान सूर्यकुमार यादव कमाल कर सकते हैं। पिछले मैच में संजू और सूर्या का बल्ला फ्लॉप रहा था। इसके अलावा तिलक वर्मा, अक्षर पटेल और शिवम दुबे मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं।

स्पिन गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इसके अलावा अक्षर पटेल भी अहम रोल अदा कर सकते हैं। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में हर्षित राणा की जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है। दूसरे टी 20 मैच में हर्षित राणा खराब प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे।

 

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो