IND VS AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले दो मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। वहीं तीसरा वनडे मैच 25 अक्टूबर को खेला जाना है। लेकिन उससे पहले ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टी 20 सीरीज की टीम में बदलाव हो गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के बाद पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज भी खेली जानी है।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में भारत को 2 विकेट से रौंदा, सीरीज पर भी जमाया कब्जा
IND VS AUS : वनडे टीम में दो नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक रूप से जानकारी देते हुए बताया कि भारत के खिलाफ चल रही वनडे और टी 20 सीरीज के स्क्वाड में कुछ बदलाव हो रहे हैं। मार्नस लाबुशेन को दो मैचों के बाद वनडे स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह अब टीम में जैक एडवर्ड्स और मैट कुहनेमैन को शामिल किया गया है। सिडनी में होने वाले वनडे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने जो बदलाव किए हैं, उसने भारतीय टीम को भी चौंकाया है।
IND VS AUS : घातक ऑलराउंडर मैक्सवेल की हुई वापसी
ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक घातक ऑलराउंडर की भी वापसी हुई है, जो टी 20 सीरीज के तहत जलवा दिखाएगा। स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवल चोट की वजह से मैदान से दूर रहे थे। लेकिन अब उनकी टी 20 सीरीज के लिए वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने टी 20 सीरीज के पहले और दूसरे मैच के लिए तो पहले ही टीम का ऐलान कर दिया था।
अब बचे हुए तीन मैचों के लिए भी स्क्वॉड घोषित किया गया है। ग्लेन मैक्सवेल तीसरे टी 20 से उपलब्ध हो जाएंगे। इसके अलावा बेन ड्वार्शिस चौथे और पांचवें मैच के लिए चुने गए हैं, जोश फिलिप को सभी टी 20 मैचों के लिए टीम में जगह मिल गई है। वहीं जोश हेजलवुड शुरुआती दो मैचों के बाद आराम करेंगे।
तीसरे और आखिरी वनडे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, मिचेल मार्श (कप्तान), कूपर कोनॉली, मिचेल ओवेन, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, मैथ्यू कुहनेमैन, जैक एडवर्ड्स
ऑस्ट्रेलिया का T2OI स्क्वाड: मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल (3-5 टी20 के लिए), बेन ड्वार्शिस (4-5 टी20 के लिए), नाथन एलिस, जोश हेजलवुड (शुरुआती 2 मैचों के लिए), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, माहली बियर्डमैन (3-5 टी20 के लिए), मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा, सीन एबॉट (शुरुआती 3 मैचों के लिए)