IND vs AUS 2nd ODI Highlights :भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। गुरुवार, 24 अक्तूबर को एडिलेड के ओवल मैदान पर दूसरा वनडे मैच खेला गया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट से भारत को रौंद दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से अजेय बढ़त लेते हुए सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS 2nd ODI Live: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी, देखें प्लेइंग इलेवन
मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल के अर्धशतकों के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 264 रन बनाए। भारत के लिए हिटमैन रोहित शर्मा ने 97 गेंदों में 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 73 रन की पारी खेली। वहीं श्रेयस अय्यर ने 77 गेंदों में 7 चौके की मदद से 61 रन की पारी का योगदान दिया।
#TeamIndia with a spirited performance but it’s Australia who win the 2️⃣nd ODI by 2 wickets.
They take an unassailable 2-0 lead in the series
Scorecard ▶ https://t.co/aB0YqSCClq#AUSvIND pic.twitter.com/dNjwbXIsXU
— BCCI (@BCCI) October 23, 2025
अक्षर पटेल ने 41 गेंदों में 5 चौके लगाते हुए 44 रन बनाए, वहीं हर्षित राणा ने 18 गेंदों में नाबाद 24 रन की पारी खेली। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जंपा ने घातक गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट ने 3 और मिचेल स्टार्क ने दो विकेट चटकाए। इसके जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में 8 विकेट पर 265 रन बनाए। कंगारू टीम के लिए मैथ्यू शॉर्ट ने 78 गेंदों में 4 चौके और दो छक्कों की मदद से 74 रन की पारी खेली।
कूपर कोनली ने 53 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 61 रन की पारी का योगदान दिया। ट्रेविस हेड ने 40 गेंदों में 28, मिचेल ओवेन ने 23 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। मैथ्यू रेंशॉ ने 30 और कप्तान मिचेल मार्श ने 24 गेंदों में 11 रन बनाए। भारत के गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया।