IND VS AUS 2nd ODI : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला गया था, जहां टीम इंडिया को हार मिली थी। अब भारतीय टीम वापसी के इरादे से उतरेगी। मुकाबले से पहले हम यहां पिच की बात कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव होना तय, इन 2 खिलाड़ियों पर लटकी तलवार
IND VS AUS 2nd ODI: कैसी मिलेगी एडिलेड में पिच ?
एडिलेड ओवल की पिच की बात करें तो यह बल्लेबाजों को खूब फायदा देती है। पिच पर उच्छा बाउंस और उछाल होने की वजह से गेंद बल्ले पर काफी बढ़िया से आती है। बल्लेबाजों को बॉल को बाउंड्री लाइन तक पहुंचाने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती। पिच पर शुरुआती ओवर में नमी होने के कारण अच्छी खासी मदद मिलती है, यानि मैच में पहले बैटिंग करने वाली टीम के बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना जरूरी होता है।
एडिलेड के ओवल मैदान की बात करें तो इससे कई दिलचस्प आंकड़े जुड़े हुए हैं। एडिलेड ने अब तक 94 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 49 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है, जबकि 43 मुकाबलों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। पहली पारी का औसतन स्कोर यहां 225 का रहता है, जबकि दूसरी पारी में औसत स्कोर 197 का है।
ऑस्ट्रेलिया इस मैदान पर 369 रन बना चुकी है, जो इस ग्राउंड का सबसे बड़ा स्कोर भी है, वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ कंगारू टीम महज 70 रनों पर ढेर हुई थी जो यहां सबसे न्यूनतम स्कोर है, 303 रनों के लक्ष्य को इस ग्राउंड पर चेज किया जा चुका है।