IND vs AUS 2nd ODI Live :भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। ख़बर लिखे जाने तक जहां भारत की पारी समाप्त हुई। मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 264 रन बनाए हैं। टीम इंडिया के लिए हिटमैन बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बल्ले से कमाल किया।
उन्होंने 97 गेंदों में 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 73 रनों की पारी खेली। वहीं श्रेयस अय्यर ने भी शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 77 गेंदों में 7 चौके की मदद से 61 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अक्षर पटेल ने भी बल्ले से कमाल किया। उन्होंने 41 गेंदों में 5 चौके की मदद से 44 रन की पारी का योगदान दिया।
वहीं केएल राहुल ने 15 गेंदों में 11 और वाशिंगटन सुंदर ने 14 गेंदों में 12 रन बनाए। विराट कोहली एक बार फिर खाता नहीं खोल सके। वहीं कप्तान शुभमन गिल 9 और नीतीश रेड्डी 8 रन बना सके।ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जंपा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट ने तीन विकेट और मिचेल स्टार्क ने दो विकेट लिए। पहले वनडे मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारतीय टीम के लिए अब करो या मरो की जंग है।